NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में आए 9,110 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,110 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.24 फीसदी हो गया है।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Feb 2021
कोरोना वायरस
Image courtesy: Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 9 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,110 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 78 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 14,016 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 4,984 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 47 हज़ार 304 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 55 हज़ार 158 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.24 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 5 लाख 48 हज़ार 521 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.32 फ़ीसदी यानी 1 लाख 43 हज़ार 625 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 62 लाख 59 हज़ार 8 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 4 लाख 46 हज़ार 646 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 22 करोड़ 25 लाख 87 हज़ार 752 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 6 लाख 87 हज़ार 138 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,110 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 3,742 मामले, महाराष्ट्र से 2,216 मामले, तमिलनाडु से 464 मामले, बिहार से 400 मामले, कर्नाटक से 328 मामले, छत्तीसगढ़ से 265 मामले, गुजरात से 232 मामले, मध्य प्रदेश से 193 मामले, पंजाब से 192 मामले, तेलंगाना से 149 मामले, दिल्ली से 125 मामले, पश्चिम बंगाल से 119 मामले और राजस्थान से 101 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हरियाणा से 76 मामले, ओड़िशा से 72 मामले, उत्तर प्रदेश से 70 मामले, आंध्र प्रदेश से 62 मामले, गोवा से 57 मामले, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड से 43-43 मामले, झारखंड से 38 मामले, हिमाचल प्रदेश से 29 मामले, पुडुचेरी और चंडीगढ़ से 26-26 मामले, असम से 19 मामले, लद्दाख से 6 मामले, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4-4 मामले, मिज़ोरम से 3 मामले, नागालैंड से 2 मामले और एक-एक नया मामला त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और लक्षद्वीप से सामने आया है। बीते दिन सिक्किम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 84 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 15 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल और राजस्थान में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, बिहार, तेलंगाना, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, चंडीगढ़, असम और मेघालय में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    मोदी जी की नोटबंदी को ग़लत साबित करती है पीयूष जैन के घर से मिली बक्सा भर रक़म!
    29 Dec 2021
    मोदी जी ग़लत हैं। पीयूष जैन के घर से मिला बक्से भर पैसा समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का इत्र नहीं बल्कि नोटबंदी के फ़ैसले को ग़लत साबित करने वाला एक और उदाहरण है।
  • 2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान
    29 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने साल 2021 के उन उजले-स्याह पलों का सफ़र तय किया, जिनसे बनती-खुलती है भारतीय लोकतंत्र के भविष्य की राह।
  • जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?
    रवि शंकर दुबे
    जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?
    29 Dec 2021
    यह हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टर्स क्या चाहते हैं, क्यों चाहते हैं, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना इनके लिए क्यों ज़रूरी है। आइए, क्रमवार जानते हैं-
  • सोनिया यादव
    जेएनयू: ICC का नया फ़रमान पीड़ितों पर ही दोष मढ़ने जैसा क्यों लगता है?
    29 Dec 2021
    नए सर्कुलर में कहा गया कि यौन उत्पीड़न के मामले में महिलाओं को खुद ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं को यह पता होना चाहिए किए इस तरह के उत्पीड़न से बचने के लिए उन्हें अपने पुरुष दोस्तों के…
  • कश्मीरी अख़बारों के आर्काइव्ज को नष्ट करने वालों को पटखनी कैसे दें
    एजाज़ अशरफ़
    कश्मीरी अख़बारों के आर्काइव्ज को नष्ट करने वालों को पटखनी कैसे दें
    29 Dec 2021
    सेंसरशिप अतीत की हमारी स्मृतियों को नष्ट कर देता है और जिस भविष्य की हम कामना करते हैं उसके साथ समझौता करने के लिए विवश कर देता है। प्रलयकारी घटनाओं से घिरे हुए कश्मीर में, लुप्त होती जा रही खबरें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License