NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,388 नए मामले, 52 दिनों में दी गयी वैक्सीन की 2.3 करोड़ डोज 
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 30 लाख 8 हज़ार 733 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 19 हज़ार 723 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Mar 2021
कोरोना
Image Courtesy : Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 9 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 15,388 नए मामले सामने आए और 77 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 16,596 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 1,285 मामले कम हुए है |

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख 44 हज़ार 786 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 57 हज़ार 930 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.92 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 8 लाख 99 हज़ार 394 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या घटकर 1.66 फ़ीसदी यानी 1 लाख 87 हज़ार 462 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 30 लाख 8 हज़ार 733 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 19 हज़ार 723 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 27 लाख 16 हज़ार 796 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 48 हज़ार 525 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,388 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,744 मामले, केरल से 1,412 मामले, पंजाब से 1,229 मामले, तमिलनाडु से 556 मामले, गुजरात से 555 मामले, कर्नाटक से 436 मामले, मध्य प्रदेश से 427 मामले, छत्तीसगढ़ से 320 मामले, दिल्ली से 239 मामले, हरियाणा से 231 मामले, पश्चिम बंगाल से 215 मामले, राजस्थान से 179 मामले, तेलंगाना से 142 मामले और उत्तर प्रदेश से 101 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही  हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 79-79 मामले, आंध्र प्रदेश से 74 मामले, जम्मू और कश्मीर से 70 मामले, ओडिशा से 59 मामले, उत्तराखंड से 58 मामले, गोवा से 54 मामले, झारखंड से 53 मामले, बिहार से 21 मामले, पुडुचेरी और असम से 14-14 मामले, लक्षद्वीप से 8 मामले, मणिपुर और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5-5 मामले, मिज़ोरम से 4 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक नया मामला मेघालय से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 77 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 22 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत तमिलनाडु, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License