NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 45,903 नए मामले,  कुल मामले साढ़े 85 लाख के पार
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दिल्ली में आज फिर से रिकॉर्ड 7,745 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 85 लाख 53 हज़ार 657 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 9 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 490 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 48,405 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 2,992 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 85 लाख 53 हज़ार 657 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 26 हज़ार 611 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.06 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.56 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 79 लाख 17 हज़ार 373 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5.95 फीसदी यानी 5 लाख 9 हज़ार 673 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 85 लाख 72 हज़ार 192 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 35 हज़ार 401 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- दिल्ली से 7,745 मामले, महाराष्ट्र से 5,585 मामले, केरल से 5,440 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,920 मामले, कर्नाटक से 2,740 मामले, हरियाणा से 2,380 मामले, तमिलनाडु से 2,334 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,237 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,142 मामले, राजस्थान से 1,872 मामले, ओडिशा से 1,434 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,375 मामले और गुजरात से 1,020 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 891 मामले, तेलंगाना से 857 मामले, बिहार से 688 मामले, हिमाचल प्रदेश से 674 मामले, जम्मू और कश्मीर से 555 मामले, पंजाब से 487 मामले, मणिपुर से 245 मामले, उत्तराखंड से 243 मामले, झारखंड से 203 मामले, मेघालय से 155 मामले, असम से 152 मामले, गोवा से 149 मामले, चंडीगढ़ से 109 मामले, पुडुचेरी से 94 मामले, सिक्किम से 50 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 47 मामले, त्रिपुरा से 26 मामले, लद्दाख और नागालैंड से 19-19 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 9 मामले, मिज़ोरम से 6 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 490 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 161 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 77 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 26 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में  24 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 22 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 20 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और ओड़िशा में 15-15  मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही छत्तीसगढ़ में 13 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और पंजाब में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 7 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 5 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, असम और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़, गोवा, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
corona update India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • SSC GD 2018
    धारण गौर
    SSC GD 2018: सरकारी परीक्षा व्यवस्था की मार से जूझ रहे युवाओं की कहानी उनकी ज़ुबानी
    13 Dec 2021
    "हम में कमी क्या थी? लिखित और शारीरिक परीक्षा में पास थे, मेडिकली फिट थे, लेकिन फिर भी यह सरकार और व्यवस्था हमारे सपने और नौकरी ‘खा’ गई, हम तो आंदोलन में पुलिस के डंडे खा कर इतना सीख गए थे कि शायद…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीएम आदित्यनाथ पर "अपनों" का सितम
    13 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज न्यूज़चक्र में चर्चा कर रहे हैं 'उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले चुनाव पर, क्या योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है ? अखिलेश यादव की पार्टी को लोगों का…
  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग टलने के बाद दसवीं और बारहवीं शिक्षकों की नियुक्त‍ि पर भी ग्रहण
    13 Dec 2021
    शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन कार्यक्रम के तहत घोषित 14 से 22 दिसंबर तक की काउंसलिंग को तत्काल प्रभाव से स्थगित किये जाने के बाद अब दसवीं-बारहवीं शिक्षकों के नियुक्ति…
  • cbse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी
    13 Dec 2021
    11 दिसम्बर को हुए दसवीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में एक अनसीन पैसेज में स्त्रियों की स्वतंत्रता को सामाजिक और पारिवारिक समसायों का प्रमुख ज़िम्मेदार बताया गया। संसद में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया…
  • modi
    सोनिया यादव
    क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?
    13 Dec 2021
    लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मृत लोगों और वैक्सीन न लेने वालों को भी डेटा एंट्री करते समय हुई गलती के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License