NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 300 से अधिक लोगों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,714 नए मामले सामने आए हैं जो इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं।
भाषा
28 Mar 2021
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 300 से अधिक लोगों की मौत
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: फेसबुक

नयी दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,714 नए मामले सामने आए हैं जो इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,71,624 हो गए हैं जबकि 2021 में पहली बार एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 300 के पार चली गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार 18वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,86,310 हो गई है जो कुल मामलों का 4.06 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.58 प्रतिशत हो गई है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 62,714 नए मामले आए जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद से सर्वाधिक मामले हैं, जबकि 312 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,552 हो गई है। करीब तीन महीने में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है।

इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को एक दिन में 336 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 16 अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,13,23,762 लोग उबर चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से पार चले गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी से संक्रमण के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 27 मार्च तक 24,09,50,842 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 11,81,289 नमूनों की जांच की गई।

राज्यवार मौतें

जिन 312 लोगों की बीते 24 घंटों में मौत हुई है, उनमें से 166 की महाराष्ट्र, 45 की पंजाब, 14 की केरल, 13 की छत्तीसगढ़ और 10 लोगों की मौत दिल्ली में हुई।

देश में अब तक 161552 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके हैं। इसमें से अभी तक सबसे अधिक 54,073 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,659 की तमिलनाडु, 12,492 की कर्नाटक, 10,997 की दिल्ली, 10,322 की पश्चिम बंगाल, 8,783 की उत्तर प्रदेश और 7,203 की आंध्र प्रदेश और 6,621 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
Corona Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    आप ने भगवंत मान को बनाया सीएम उम्मीदवार, चुनाव आयोग पर भेदभाव का आरोप और अन्य ख़बरें
    18 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी आम आदमी पार्टी का भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर , चुनाव आयोग की कार्रवाइयों पर उठते सवाल और अन्य ख़बरों पर।
  • up elections
    अजय कुमार
    5 साल के कामकाज में महंगाई और मज़दूरी के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल!
    18 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश और पंजाब में 5 साल में रोजगार पहले से भी कम हुआ है। बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ी है। कमाई कम हुई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: क्या कोरोना के नए मामलों में आई है कमी? या जाँच में कमी का है असर? 
    18 Jan 2022
    दिल्ली में अचानक कोरोना मामलों में कमी आई है। आखिर केस कम होने के पीछे क्या कारण है? क्योंकि इस बीच कोरोना जाँच में भी भारी कमी हुई है। आँकड़े बताते हैं कि जाँच की संख्या घटाकर आधी कर दी गई है।
  • BJP
    रवि शंकर दुबे
    बीजेपी में चरम पर है वंशवाद!, विधायक, मंत्री, सांसद छोड़िए राज्यपाल तक को चाहिए परिवार के लिए टिकट
    18 Jan 2022
    यूपी विधानसभा चुनावों से पहले इन दिनों बीजेपी के भीतर जमकर बवाल चल रहा है। हर नेता अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट मांग रहा है, ऐसे में बीजेपी ने कुछ की ख्वाहिशें तो पूरी कर दी हैं, लेकिन कुछ…
  • Asaduddin Owaisi
    अजय गुदावर्ती
    राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के बारे में ओवैसी के विचार मुसलमानों के सशक्तिकरण के ख़िलाफ़ है
    18 Jan 2022
    मुसलमानों के सामाजिक बस्तीकरण के खिलाफ और उनकी आर्थिक गतिशीलता के लिए निरंतर अभियान, जो एआइएमआइएम और उसके नेताओं की राजनीति से परे है, के जरिए ही देश की अल्पसंख्यक राजनीति सही दिशा में आगे बढ़ेगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License