NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए 63 हज़ार से ज़्यादा नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 895 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 73 लाख 70 हज़ार 468 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Oct 2020
covid-19

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 16 अक्टूबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटो में कोरोना से 895 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 70,338 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल सक्रिय मामलो में 7,862 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 73 लाख 70 हज़ार 468 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 12 हज़ार 161 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 87.56 फीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 64 लाख 53 हज़ार 779 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 4 हज़ार 528 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9 करोड़ 22 लाख 54 हज़ार 927 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 28 हज़ार 622 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 10,226 मामले, कर्नाटक से 8,477 मामले, केरल से 7,789 मामले, तमिलनाडु से 4,410 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,038 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,720 मामले, दिल्ली से 3,483 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,819 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,672 मामले, ओडिशा से 2,470 मामले, राजस्थान से 2,039 मामले, तेलंगाना से 1,554 मामले, मध्य प्रदेश से 1,308 मामले, हरियाणा से 1,199 मामले, गुजरात से 1,185 मामले और बिहार से 1,093 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 769 मामले, जम्मू और कश्मीर से 648 मामले, झारखंड से 583 मामले, पंजाब से 470 मामले, उत्तराखंड से 423 मामले, गोवा से 332 मामले, हिमाचल प्रदेश से 295 मामले, मणिपुर से 284 मामले, पुडुचेरी से 241 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 203 मामले, मेघालय से 173 मामले, त्रिपुरा से 162 मामले, लद्दाख से 89 मामले, नागालैंड से 76 मामले, चंडीगढ़ से 74 मामले, सिक्किम से 41 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 16 मामले, मिज़ोरम से 9 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 1 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 895 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 337 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 85 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 62 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 49 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 46 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 38 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 36 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही पंजाब में 29 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 27 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 26 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 23 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 18 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, असम, हरियाणा और झारखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और जम्मू कश्मीर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और हिमाचल प्रदेश में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
coronavirus in india

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License