दुनिया भर में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 19.17 लाख पहुंच गयी है। जिनमें से 1.19 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक कोरोना से 4.49 लाख लोग ही ठीक हो पाये है, लेकिन अभी भी 13.49 लाख मामले सक्रिय हैं। 24 घंटों में 70,640 नये मामले आये हैं 5,391 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 26,933 लोगों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।
कोरोना से प्रभावित मुख्य देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। बीते 24 घंटों में अमेरिका में 1509 मौतें हुई हैं। 25,306 नये मामले आये और कुल संक्रमितों की संख्या 5.81 लाख के करीब पहुंच गयी है। यूनाइटेड किंगडम में 4,364 नये मामले आये और 718 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 4205 नये मामले और 574 लोगो की मौत हुई है। टर्की में 4,093 नये मामले और 98 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 3,268 नये मामले और 547 लोगो की मौत हुई है। इटली में 3,153 नये मामले और 566 लोगों की मौत हुई है। रूस में 2,558 नये मामले और 18 लोगों की मौत हुई है। पेरू में 2265 नये मामले और 23 लोगो की मौतें हुई है। जर्मनी में 2,218 नये मामले और 172 लोगों की मौत हुई है। ईरान में 1617 नये मामले और 111 लोगो की मौत हुई है और कनाडा में 1381 नये मामले और 65 लोगों की मौत हुई है।






