NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : देश में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला, आज फिर 24 घंटों में 4,157 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,08,921 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 71 लाख 57 हज़ार 795 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 May 2021
corona
Image Courtesy : Social Media

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 26 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से 2 लाख से ज़्यादा 2,08,921 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 4,157 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज्यादा यानी 1,137 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, वही कर्नाटक में 588 मरीज़ों की मौत हुई और 468 मरीज़ों की मौत तमिलनाडु में हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,95,955 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 91,191 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 71 लाख 57 हज़ार 795 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 11 हज़ार 388 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 89.66 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 43 लाख 50 हज़ार 816 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9.18 फ़ीसदी यानी 24 लाख 95 हज़ार 591 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ 6 लाख 62 हज़ार 456 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 20 लाख 39 हज़ार 87 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 33 करोड़ 48 लाख 11 हज़ार 496 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 22 लाख 17 हज़ार 320 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,08,921 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 34,285 मामले, केरल से 29,803 मामले, महाराष्ट्र से 24,136 मामले, कर्नाटक से 22,758 मामले, पश्चिम बंगाल से 17,005 मामले, आंध्र प्रदेश से 15,284 मामले, ओडिशा से 10,939 मामले, असम से 5,767 मामले, पंजाब से 4,756 मामले, तेलंगाना से 3,821 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,723 मामले, छत्तीसगढ़ से 3,506 मामले, राजस्थान से 3,404 मामले, बिहार से 3,306 मामले, गुजरात से 3,255 मामले, जम्मू और कश्मीर से 2,964 मामले, हरियाणा से 2,817 मामले और उत्तराखंड से 2,756 नए मामले सामने आए हैं। 

साथ ही मध्य प्रदेश से 2,422 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,999 मामले, दिल्ली से 1,568 मामले, गोवा से 1,549 मामले, झारखंड से 1,247 मामले, पुडुचेरी से 1,237 मामले, मेघालय से 957 मामले, मणिपुर से 824 मामले, त्रिपुरा से 667 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 429 मामले, मिज़ोरम से 315 मामले, लद्दाख और सिक्किम से 278-278 मामले, नागालैंड से 276 मामले, लक्ष्द्वीप से 264 मामले, चंडीगढ़ से 258 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 43 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 25 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 4,157 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 1,137 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 588 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 468 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 177 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 174 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 157-157 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 156 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 128 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 106 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 105 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 104 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखण्ड में 93 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 92 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही छत्तीसगढ़ में 77 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 68 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 60 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 53 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 44 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 33 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 26 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 23 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 19 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 18 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 15 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम और चंडीगढ़ में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्द्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई और एक मरीज़ की मौत लदाख में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
Corona Deaths
Corona Data

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भू-राजनीतिक महत्व के देश अफ़गानिस्तान के साथ संबंध को लेकर असमंजस में भारत
    सबरंग इंडिया
    भू-राजनीतिक महत्व के देश अफ़गानिस्तान के साथ संबंध को लेकर असमंजस में भारत
    27 Jul 2021
    अफगानिस्तान भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है. यह देश दुनिया भर में खास कर दक्षिण एशिया में भू-राजनीतिक महत्व रखता है जिसकी वजह से यह सभी देशों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 29,689 नए मामले, 415 मरीज़ों की मौत
    27 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.26 फ़ीसदी यानी 3 लाख 98 हज़ार 100 हो गयी है।
  • अमेरिका में डीएसीए धारकों पर विनाशकारी फ़ैसले से अनिश्चिता बढ़ी
    सोनाली कोल्हटकर
    अमेरिका में डीएसीए धारकों पर विनाशकारी फ़ैसले से अनिश्चिता बढ़ी
    27 Jul 2021
    "ड्रीमर्स” यानी अप्रवासियों पर जीओपी के नेतृत्व में एक नए हमले ने युवा अप्रवासियों के बीच अनिश्चितता बढ़ा दी है और उन्हें बर्बादी की ओर धकेल दिया है, ऐसे में डेमोक्रेट्स को उम्मीद है कि सीनेट बजट सुलह…
  • मिशन यूपी : आगामी चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करेंगे किसान
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    मिशन यूपी : आगामी चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करेंगे किसान
    27 Jul 2021
    तीन कृषि क़ानूनों और आगामी चुनावों में बीजेपी का विरोध करने के लिए राज्य भर में क़रीब 18 रैलियाँ की जाएंगी।
  • साइबर क़ानूनों को मज़बूत बनाने की ज़रूरत
    श्रवस्ती दत्ता
    साइबर क़ानूनों को मज़बूत बनाने की ज़रूरत
    27 Jul 2021
    एनएसओ ने व्हाट्सएप की कॉल में यह पता चला कि जब वह व्हाट्सएप पर कॉल करते हैं, तो वह फ़ोन में स्पाइवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं- इसे "ज़ीरो-क्लिक एक्सप्लोइट" कहा जाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License