NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले, कुल एक्टिव केस 10,46,631 हुए
देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब तक की सबसे ज़्यादा यानी 10 लाख 46 हज़ार 631 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : Business Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 10 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए और इसके अलावा 794 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 77,567 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर से 67,023 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश के कई राज्यों में हालात नाजुक बने हुए है, महाराष्ट्र में फिर से 58,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे, छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में 11,447 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक में भी हालात बेकाबू  होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 9,587 नए मामले दर्ज किए गए, दिल्ली में 8,521 नए मामले दर्ज किए गए और कर्नाटक में 7,955 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 32 लाख 5 हज़ार 926 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 68 हज़ार 436 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 90.79 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 19 लाख 90 हज़ार 859 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब तक की सबसे ज़्यादा यानी 10 लाख 46 हज़ार 631 हो गयी है। इससे पहले सबसे ज़्यादा यानि 10 लाख 17 हज़ार 754 एक्टिव मामले 17 सितम्बर 2020 दर्ज किए गए थे |

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 9 करोड़ 80 लाख 75 हज़ार 160 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 34 लाख 15 हज़ार 55 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 25 करोड़ 52 लाख 14 हज़ार 803 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 73 हज़ार 219 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 58,993 मामले, छत्तीसगढ़ से 11,447 मामले, उत्तर प्रदेश से 9,587 मामले, दिल्ली से 8,521 मामले, कर्नाटक से 7,955 मामले, तमिलनाडु से 5,441 मामले, केरल से 5,063 मामले, मध्य प्रदेश से 4,882 मामले, गुजरात से 4,541 मामले, राजस्थान से 3,970 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,648 मामले, पंजाब से 3,404 मामले, हरियाणा से 2,994 मामले, तेलंगाना से 2,909 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,765 मामले, बिहार से 2,174 मामले, झारखंड से 1,925 मामले और ओडिशा से 1,282 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 808 मामले, उत्तराखंड से 748 मामले, हिमाचल प्रदेश से 662 मामले, गोवा से 428 मामले, चंडीगढ़ से 422 मामले, असम से 281 मामले, पुडुचेरी से 223 मामले, लद्दाख से 116 मामले, मेघालय और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 42-42 मामले, त्रिपुरा से 41 मामले, मिज़ोरम से 25 मामले, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 12-12 मामले, नागालैंड से 7 मामले, लक्ष्द्वीप और सिक्किम से 6-6 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 2 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 794 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 301 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 91 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 56 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 46 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 42 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 39 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 36 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 32 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में 23-23 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 22 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही झारखंड में 17 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और आंध्र प्रदेश 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, गोवा और असम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत ओडिशा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Merkel Scholz
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान
    25 Nov 2021
    मर्केल दौर की समाप्ति, मध्य-वाम मार्गी ओलफ़ शुल्ज़ होंगे नए चांसलर। उम्मीद की जा रही है कि तकरीबन अगले एक माह के भीतर 177 पन्नों वाले गठबंधन समझौते का अनुमोदन करने के बाद नई सरकार सत्ता संभाल लेगी।
  • Russo-Uzbek
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-उज़बेक संबंध क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक
    25 Nov 2021
    रुसी-उज्बेक संबंधों की वर्तमान sतिथि का मध्य एशिया में अंतर-क्षेत्रीय समीकरणों पर निश्चित्त तौर पर एक लाभकारी व शांतिदायक प्रभाव पड़ेगा।
  • violence against women
    राज वाल्मीकि
    महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का महत्व
    25 Nov 2021
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक महिलाओं और बालिकाओं पर हिंसा बंद हो, इसके लिए 16 दिन तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड : शहीद स्मारक धरोहर स्थल पर स्कूल निर्माण के ख़िलाफ़ आदिवासी संगठनों का विरोध
    25 Nov 2021
    आदिवासी संगठन ने प्रशासन से कहा कि स्मारक स्थल वर्षों से उनकी आस्था उपासना का भी केंद्र रहा है. इससे उनकी धार्मिक आस्थाएं जुडी हुई हैं. विद्यालय निर्माण होने से यह स्थल हमेशा के लिए नष्ट हो जायेगा।…
  •  Fidel Castro
    अनीश अंकुर
    फिदेल कास्त्रो: लैटिन अमेरिका सहित समूची दुनिया में क्रांतिकारी शक्तियों के प्रतीक पुरुष
    25 Nov 2021
    25 नवंबर फिदेल कास्त्रो की पुण्यतिथि है। पांच साल पहले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन हो गया था। साम्राज्यवाद के खिलाफ फिदेल कास्त्रो का संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License