NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 28,204 नए मामले, 373 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.21 फ़ीसदी यानी 3 लाख 88 हज़ार 508 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Aug 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 10 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 12 दिन बाद कोरोना के 30 हज़ार से कम यानी 28,204 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा आज 19 दिन बाद कोरोना से 400 से कम यानी 373 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 41,511 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 13,680 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख 98 हज़ार 158 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 28 हज़ार 682 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.45 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 11 लाख 80 हज़ार 968 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.21 फ़ीसदी यानी 3 लाख 88 हज़ार 508 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 51 करोड़ 45 लाख 268 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 54 लाख 91 हज़ार 647 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 48 करोड़ 32 लाख 78 हज़ार 545 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 11 हज़ार 313 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,204 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 13,049 मामले, महाराष्ट्र से 4,505 मामले, तमिलनाडु से 1,929 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,413 मामले, कर्नाटक से 1,186 मामले, असम से 1,120 मामले, मिज़ोरम से 937 मामले, ओडिशा से 886 मामले, पश्चिम बंगाल से 557 मामले, मणिपुर से 467 मामले, तेलंगाना से 453 मामले, हिमाचल प्रदेश से 310 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 302 मामले, त्रिपुरा से 205 मामले, मेघालय से 187 मामले और जम्मू कश्मीर से 108 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 90 मामले, नागालैंड से 81 मामले, पुडुचेरी से 63 मामले, गोवा से 61 मामले, सिक्किम से 48 मामले, बिहार से 43 मामले, दिल्ली से 39 मामले, पंजाब से 32 मामले, उत्तराखंड से 31 मामले, उत्तर प्रदेश से 21 मामले, गुजरात से 19 मामले, झारखंड से 14 मामले, राजस्थान से 13 मामले, हरियाणा से 12 मामले, मध्य प्रदेश से 10 मामले, लद्दाख से 7 मामले और चंडीगढ़ से 6 मामले सामने आए है | बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 373 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 105 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 68 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 24 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 23 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 17 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय और पश्चिम बंगाल में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 7 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License