NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 62 हज़ार नए मामले, कुल संख्या 22 लाख के पार
कोरोना वायरस संक्रमण देश में रोज़ नये रिकार्ड बना रहा है। देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 62,064 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके साथ देश भर में अब कुल मामलों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
10 Aug 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 10 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 62,064 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 1,007 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 54,859 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 22,15,074 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश अभी तक 69.33 फीसदी यानी 15,35,743 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 44,386 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,34,945 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,45,83,558 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 4,77,023 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 12,248 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,820 मामले, तमिलनाडु से 5,994 मामले, कर्नाटक से 5,985 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,571 मामले, बिहार से 4,157 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,939 मामले, ओडिशा से 1,734 मामले, दिल्ली से 1,300 मामले, तेलंगाना से 1,256 मामले, केरल से 1,211 मामले, राजस्थान से 1,169 मामले, असम से 1,123 मामले, गुजरात से 1,096 मामले, झारखंड से 1,044 मामले, पंजाब से 975 मामले, मध्य प्रदेश से 868 मामले, हरियाणा से 792 मामले, जम्मू और कश्मीर से 507 मामले, गोवा से 506 मामले, छत्तीसगढ़ से 405 मामले, पुडुचेरी से 259 मामले, उत्तराखंड से 230 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 139 मामले, मणिपुर से 118 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 108 मामले और हिमाचल प्रदेश से 107 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही नागालैंड से 93 मामले, चंडीगढ़ से 89 मामले, त्रिपुरा से 62 मामले, लद्दाख से 49 मामले, मेघालय से 39 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 38 मामले, मिज़ोरम से 27 मामले और सिक्किम से 6 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,007 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 390 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 119 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 107 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 97 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 54 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 41 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात और पंजाब में 24-24 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और ओड़िशा में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 11 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में 7-7 मरीज़ की मौत हुई, असम और बिहार में 5-5 मरीज़ की मौत हुई, गोवा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License