NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,68,063 नए मामले, 277 मरीज़ों की मौत 
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.29 फ़ीसदी यानी 8 लाख 21 हज़ार 446 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Jan 2022
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों को लेकर आज थोड़ी राहत भरी ख़बर सामने आयी है | 27 दिसम्बर से कोरोना के मामलों में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही थी जबकि आज 15 दिन बाद कोरोना के नए मामलों में थोड़ा विराम लगा है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 11 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल सोमवार को यह आंकड़ा करीब 1 लाख 80 हज़ार का था | वहीं राज्यों में, महाराष्ट्र में आज 33 हज़ार नए मामले सामने आए है जबकि पिछले दो दिन से लगातार 40 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे थे | पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 19-19 हज़ार नए मामले सामने आए हैं | 

इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 277 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 69,959 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज क़रीब एक लाख यानी 97,827 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 58 लाख 75 हज़ार 790 हो गयी हैं। जिनमें से अब तक 4 लाख 84 हज़ार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। वही देश में कोरोना से पीड़ित 96.36 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 45 लाख 70 हज़ार 131 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.29 फ़ीसदी यानी 8 लाख 21 हज़ार 446 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 52 करोड़ 89 लाख 70 हज़ार 294 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 92 लाख 7 हज़ार 700 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 69 करोड़ 31 लाख 55 हज़ार 280 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 79 हज़ार 928 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 33,470 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,286 मामले, दिल्ली से 19,166 मामले, तमिलनाडु से 13,990 मामले, कर्नाटक से 11,698 मामले, उत्तर प्रदेश से 8,311 मामले, गुजरात से 6,097 मामले, राजस्थान से 6,095 मामले, केरल से 5,797 मामले, हरियाणा से 5,736 मामले, ओडिशा से 4,829 मामले, बिहार से 4,737 मामले, झारखण्ड से 4,482 मामले, छत्तीसगढ़ से 4,120 मामले, पंजाब से 3,928 मामले, मध्य प्रदेश से 2,317 मामले और असम से 2,198 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, तेलंगाना से 1,825 मामले, गोवा से 1,592 मामले, मिज़ोरम से 1,513 मामले, उत्तराखंड से 1,292 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,200 मामले, आंध्र प्रदेश से 984 मामले, चंडीगढ़ से 967 मामले, जम्मू कश्मीर से 706 मामले, त्रिपुरा से 579 मामले, पुडुचेरी से 489 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 134 मामले, लद्दाख से 125 मामले, सिक्किम से 112 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 96 मामले, मणिपुर से 72 मामले, मेघालय से 70 मामले, नागालैंड से 32 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 18 नए मामले सामने आए है|

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 277 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 166 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और महाराष्ट्र में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, राजस्थान, झारखण्ड, असम, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, मिज़ोरम, चंडीगढ़, त्रिपुरा, लद्दाख और सिक्किम में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • tor wennesland
    एपी
    इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत
    01 Dec 2021
    वेनेसलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यह जरूरी है कि पक्षकार ‘‘जमीन पर स्थिति को संयमित करें’’, पूरे फलस्तीन में हिंसा कम करें, एकतरफा तरीके से इजराइली बस्तियों को बसाने से बचा जाए।
  • भाषा
    रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी व मुख्य आरक्षी बर्ख़ास्त
    01 Dec 2021
    सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।
  • Tribals
    रूबी सरकार
    सामूहिक वन अधिकार देने पर MP सरकार ने की वादाख़िलाफ़ी, तो आदिवासियों ने ख़ुद तय की गांव की सीमा
    01 Dec 2021
    मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आदिवासी इलाक़ों में सामूहिक वन अधिकार देने का वायदा किया था, लेकिन इसका क्रियान्वयन नहीं किया। तब जागरूक आदिवासियों ने स्वयं ही गांव गणराज्य ग्राम सभा का सपना और अपने…
  • Climate change
    प्रबीर पुरकायस्थ
    धरती का बढ़ता ताप और धनी देशों का पाखंड
    01 Dec 2021
    ऊर्जा के वैकल्पिक रास्तों को अपनाने की क्या क़ीमत होगी और इस क़ीमत का बोझ कौन उठाएगा? ये पहलू कोप-26 से पूरी तरह से ही गायब था। उसमें कम कार्बन उत्सर्जन के रास्ते के अपनाए जाने के लिए वित्त व्यवस्था…
  • Sudha Bhardwaj
    भाषा
    एल्गार परिषद : बंबई उच्च न्यायालय ने वकील सुधा भारद्वाज को ज़मानत दी
    01 Dec 2021
    अदालत ने भारद्वाज को इस आधार पर ज़मानत प्रदान कि उनके ख़िलाफ़ निश्चित अवधि में आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ इसलिए वह ज़मानत की हकदार हैं। भारद्वाज वर्ष 2018 में गिरफ़्तारी के बाद से विचाराधीन कैदी के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License