NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 41 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 490 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,195 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 87 हज़ार 987 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 12 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 41,195 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा कोरोना से आज 490 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे महाराष्ट्र में 163 मरीज़ों की मौत हुई वही केरल में 116 और ओडिशा में 65 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 39,069 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,636 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 20 लाख 77 हज़ार 706 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 29 हज़ार 669 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.45 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 12 लाख 60 हज़ार 50 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.21 फ़ीसदी यानी 3 लाख 87 हज़ार 987 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 52 करोड़ 36 लाख 71 हज़ार 19 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 44 लाख 19 हज़ार 627 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 48 करोड़ 73 लाख 70 हज़ार 196 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 21 लाख 24 हज़ार 953 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,195 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 23,500 मामले, महाराष्ट्र से 5,560 मामले, तमिलनाडु से 1,964 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,869 मामले, कर्नाटक से 1,826 मामले, ओडिशा से 1,078 मामले, असम से 886 मामले, पश्चिम बंगाल से 700 मामले, मणिपुर से 606 मामले, मिज़ोरम से 576 मामले, तेलंगाना से 482 मामले, मेघालय से 463 मामले, हिमाचल प्रदेश से 374 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 188 मामले, सिक्किम से 157 मामले और त्रिपुरा से 140 मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी से 114-114 मामले, पंजाब से 105 मामले, गोवा से 103 मामले, छत्तीसगढ़ से 83 मामले, नागालैंड से 64 मामले, बिहार से 47 मामले, उत्तराखंड से 40 मामले, दिल्ली से 37 मामले, उत्तर प्रदेश से 24 मामले, राजस्थान से 19 मामले, गुजरात और हरियाणा से 16-16 मामले, झारखंड से 14 मामले, मध्य प्रदेश और लद्दाख से 10-10 मामले, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप से 5-5 मामले सामने आए है | बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 490 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 163 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 116 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 65 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 33 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 28 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 14 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय और मणिपुर में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और नागालैंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Kashmir Press Club
    अनीस ज़रगर
    एक पत्रकार समूह द्वारा कब्ज़े के बाद, कश्मीर प्रेस क्लब को सरकार ने खुद के सुपुर्द किया
    18 Jan 2022
    प्रमाणिक पत्रकारों की सुरक्षा और शांति भंग होने के डर से कश्मीर प्रेस क्लब के परिसर को सरकार ने एस्टेट डिपार्टमेंट को दे दिया है।
  • Idgah was demolished
    मौहम्मद अली
    बेतिया: सड़क परियोजना के लिए ढाही पूरी ईदगाह, सिर्फ एक हिस्से के अधिग्रहण का था नोटिस
    18 Jan 2022
    “भू अर्जन विभाग ने ईदगाह के 07 डिसमिल हिस्से के अधिग्रहण के लिए 20 सितंबर 2019 को पत्र ज़ारी किया था, लेकिन प्रशासन ने पूरी ईदगाह को तोड़ने की कार्रवाई कर सांप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाया है तथा…
  • up elections
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव राउंडअप: बेहद कड़ा और दिलचस्प होता जा रहा है मुकाबला
    18 Jan 2022
    राजधानी से: भाजपा से नेताओं के पलायन से लेकर सपा-रालोद, बीएसपी, कांग्रेस, आप और एआईएमआईएम के टिकट वितरण पर एक नज़र।
  • Punjab Assembly elections
    भाषा
    पंजाब विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे भगवंत मान
    18 Jan 2022
    केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की।
  • workers
    राज कुमार
    क्या है सच?: मज़दूरों ने कहा फिर से पलायन के हालात, सरकारी तंत्र ने कहा दावा भ्रामक है
    18 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के एक आधे-अधूरे फ़ैक्ट चेक के जरिये मज़दूरों की पूरी बात और हालात को नकार दिया गया। लेकिन सच्चाई सिर्फ़ इतनी नहीं हैं। पढ़िए यह पड़ताल
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License