NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में तीसरे दिन फिर से रिकॉर्ड 28 हज़ार से अधिक नए मामले
देश में लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड 28,637 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 551 मरीज़ों की मौत हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, रविवार, 12 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 28,637 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी 10 और 11 जुलाई को सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गए थे। साथ ही बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 551 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, इनमे से 40 फ़ीसदी से ज्यादा मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 19,235 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 8,49,553 हो गयी है। आज 12 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 62.93 फीसदी यानी 5,34,621 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 22,674 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,92,258 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,15,87,153 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,80,151 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,637 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,139 मामले, तमिलनाडु से 3,965 मामले, कर्नाटक से 2,798 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,813 मामले, दिल्ली से 1,781 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,392 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,344 मामले, तेलंगाना से 1,178 मामले, असम से 936 मामले, गुजरात से 872 मामले, बिहार से 798 मामले, हरियाणा से 648 मामले, राजस्थान से 574 मामले, ओडिशा से 570 मामले, मध्य प्रदेश से 544 मामले, केरल से 488 मामले, जम्मू और कश्मीर से 268 मामले, पंजाब से 230 मामले, झारखंड से 194 मामले, छत्तीसगढ़ से 130 मामले और गोवा से 117 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 65 मामले, उत्तराखंड से 44 मामले, त्रिपुरा से 31 मामले, सिक्किम से 17 मामले, नागालैंड और चंडीगढ़ से 16-16 मामले, लद्दाख से 13 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 12 मामले, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश से 11-11 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 6 मामले और एक नया मामला मिज़ोरम से सामने आये हैं। बीते दिन मेघालय से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 551 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली में हुई हैं। महाराष्ट्र में 223 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 70 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 69 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 34 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और जम्मू कश्मीर में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 9 मरीज़ों की मौत हुई, असम और पंजाब में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत पुडुचेरी और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • स्वास्थ्य का अधिकार: केरल और तमिलनाडु ने पेश की मिसाल 
    महेश हयाती
    स्वास्थ्य का अधिकार: केरल और तमिलनाडु ने पेश की मिसाल 
    10 Jun 2021
    केरल और तमिलनाडु, दोनों राज्यों ने हाल ही में कोविड-19 संबंधित चिकित्सा उपकरणों की कीमतों की सीमा तय कर दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य सेवा के अधिकार का…
  • सेतु लेगी (इंडोनेशिया), इस ज़मीन का ख़याल रखना, 2010
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    हम पेड़ों से चिपक जाते हैं क्योंकि पेड़ों की आवाज़ नहीं होती
    10 Jun 2021
    इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम है, 'पारिस्थितिकी तंत्र का पुन:स्थापन', जिसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि कैसे पूँजीवादी व्यवस्था ने जीवन को बनाए रखने की पृथ्वी की क्षमता को नष्ट कर दिया है। ग्लोबल…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 94,052 नए मामले, 6,148 मरीज़ों की मौत
    10 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 94,052 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 फ़ीसदी यानी 11 लाख 67 हज़ार 952 हो गयी है।
  • हिमाचल प्रदेश का मज़दूर आंदोलन शहादत की अनोखी मिसाल है
    विजेंद्र मेहरा
    हिमाचल प्रदेश का मज़दूर आंदोलन शहादत की अनोखी मिसाल है
    10 Jun 2021
    हिमाचल प्रदेश  के मजदूर आंदोलन की शान है चमेरा के मजदूरों का ऐतिहासिक संघर्ष। यह आंदोलन भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) व हिमाचल प्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में करीब दस महीने तक चला।
  • हिमाचल: होटल मज़दूर लाल झण्डा यूनियन ने होटल ईस्टबोर्न की संपत्ति कुर्क कर के मज़दूरों को पैसा देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल: होटल मज़दूर लाल झण्डा यूनियन ने होटल ईस्टबोर्न की संपत्ति कुर्क कर के मज़दूरों को पैसा देने की मांग की
    10 Jun 2021
    ईपीएफ कमिश्नर ने 24 मई को होटल ईस्टबोर्न प्रबंधन द्वारा मजदूरों के 77 लाख रुपये ईपीएफ खाते में जमा न करने को लेकर उपायुक्त शिमला,नगर निगम आयुक्त,तहसीलदार व ख़लीनी के पटवारी को होटल की सम्पत्ति कुर्क…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License