NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में करीब साढ़े तीन लाख नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 4,205 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 33 लाख 40 हज़ार 938 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में करीब साढ़े तीन लाख नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 4,205 मरीज़ों की मौत
Image Courtesy : Social Media

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 12 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 4,205 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,55,338 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 11,122 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 33 लाख 40 हज़ार 938 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 54 हज़ार 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 83.04 फ़ीसदी हो गया है यानी कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 93 लाख 82 हज़ार 642 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 37 लाख 4 हज़ार 99 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ 52 लाख 35 हज़ार 991 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 24 लाख 46 हज़ार 674 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 30 करोड़ 75 लाख 83 हज़ार 991 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 83 हज़ार 804 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 40,956 मामले, कर्नाटक से 39,510 मामले, केरल से 37,290 मामले, तमिलनाडु से 29,272 मामले, उत्तर प्रदेश से 20,445 मामले, आंध्र प्रदेश से 20,345 मामले, पश्चिम बंगाल से 20,136 मामले, राजस्थान से 16,080 मामले, दिल्ली से 12,481 मामले, हरियाणा से 11,637 मामले, गुजरात से 10,990 मामले, बिहार से 10,920 मामले, ओडिशा से 9,793 मामले, मध्य प्रदेश से 9,754 मामले, छत्तीसगढ़ से 9,717 मामले, पंजाब से 8,594 मामले, उत्तराखंड से 7,120 मामले और असम से 6,258 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 4,977 मामले, तेलंगाना से 4,801 मामले, झारखंड से 4,365 मामले, जम्मू और कश्मीर से 4,352 मामले, गोवा से 3,124 मामले, पुडुचेरी से 2,049 मामले, चंडीगढ़ से 787 मामले, मणिपुर से 592 मामले, मेघालय से 450 मामले, त्रिपुरा से 416 मामले, नागालैंड से 269 मामले, सिक्किम से 241 मामले, मिज़ोरम से 239 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 205 मामले, लद्दाख से 135 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 93 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 28 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 4,205 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 793 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 480 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 347 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 301 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 298 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 214 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 199 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 169 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 144 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 132 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और उत्तराखंड में 118-118 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 108 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 103 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 94 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 85 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही केरल में 79 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 75 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 72 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 65 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 64 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 32 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 30 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 20 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 18 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और त्रिपुरा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 8 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: किसान और राजनीति, क्या दिल्ली की तरह फ़तह होगा यूपी का मोर्चा!
    12 Dec 2021
    एक साल से भी ज़्यादा समय बाद किसान दिल्ली का मोर्चा जीत कर घर लौट रहे हैं। और जिनका यूपी, पंजाब में घर है उनके सामने आने वाला चुनाव है...जिसमें उन्हें अपने हक़ में एक नई सरकार चुननी है। यूपी का किसान…
  • CBSE
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो
    12 Dec 2021
    अभी ऐसे ही, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक प्रश्न पूछ लिया गया कि किस सरकार के तहत सन् दो हजार दो में गुजरात में अप्रत्याशित स्तर पर मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई थी। सरकार को अखर गया, माथा ठनक गया। इतना…
  • PM modi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: अमृत महोत्सव, सांसदों को फटकार का नाटक और अन्य
    12 Dec 2021
    एक तरफ प्रधानमंत्री सांसदों को सदन में उपस्थिति रहने को कहते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी चुनाव वाले राज्यों के अपने करीब सौ सांसदों को निर्देश देती है कि वह सारे काम छोड़ कर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों…
  • varanasi
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: बनारस में जिन गंगा घाटों पर गिरते हैं शहर भर के नाले, वहीं से होगी मोदी की इंट्री और एक्जिट
    12 Dec 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को बनारस के जिन घाटों से गंगा में इंट्री और एक्जिट करेंगे, उनमें एक है खिड़किया घाट और दूसरा रविदास घाट। एक पर शाही नाले का बदबूदार पानी गंगा को गंदा कर रहा है,…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...
    12 Dec 2021
    भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े जनआंदोलन में किसानों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और अब किसान धीरे धीरे घर की तरफ़ जा रहे हैं। पढ़िये विहाग वैभव की किसानों पर यह नज़्म...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License