NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,827 नए मामले, 24 मरीज़ों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के एक हज़ार से कम यानी 970 नए मामले दर्ज किए गए है, जबकि इस दौरान 1,230 लोगों की ठीक किया जा चूका है |
न्यूज़क्लिक टीम
12 May 2022
covid
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: देश में आज कोरोना के नए मामलों में मामूली सी कमी आयी है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 12 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,827 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 11 मई को कोरोना के 2,897 मामले सामने आए थे | वही देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के एक हज़ार से कम नए मामले दर्ज किए गए है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 970 मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 1,230 लोगों की ठीक किया जा चूका है | साथ ही दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से एक्टिव मामलो की कमी देखि गयी है, और एक्टिव मामले घटकर 5,202 हो गयी है | जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है | 

इसके अलावा बीते दिन देश भर में कोरोना से 24 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 17 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, उत्तर प्रदेश में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और झारखण्ड में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,230 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 427 मामले कम हुए हैं | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 13 हज़ार 413 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 181 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 70 हजार 165 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 67 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 90 करोड़ 83 लाख 96 हज़ार 788 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 85 हज़ार 292 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 24 लाख 58 हज़ार 167 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 71 हज़ार 276 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,827 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 970 मामले, केरल से 489 मामले, हरियाणा से 383 मामले, महाराष्ट्र से 221 मामले, उत्तर प्रदेश से 169 मामले, कर्नाटक से 167 मामले, राजस्थान से 71 मामले, मिज़ोरम से 55 मामले, तेलंगाना से 46 मामले, मध्य प्रदेश से 45 मामले, तमिलनाडु से 39 मामले, गुजरात से 31 मामले, पश्चिम बंगाल से 25 मामले, चंडीगढ़ से 22 मामले, पंजाब से 18 मामले और ओड़िशा से 17 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 12-12 मामले, गोवा से 8 मामले, जम्मू और कश्मीर से 7 मामले, छत्तीसगढ़ से 6 मामले, बिहार से 5 मामले, आंध्र प्रदेश से 4 मामले, लद्दाख से 3 मामले और एक-एक मामला असम और मेघालय से सामने आया है। बीते दिन झारखण्ड, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • गुजरात में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सरकार पर बदले की भावना से बिजली-पानी कनेक्शन काटने का आरोप!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सरकार पर बदले की भावना से बिजली-पानी कनेक्शन काटने का आरोप!
    12 Aug 2021
    डॉक्टरों के शीर्ष निकाय आईएमए ने हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को पूरा समर्थन दिया है और राज्य सरकार से इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने का अनुरोध किया है।
  • भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत
    12 Aug 2021
    लाछुडा गांव में बुधवार को खनन कार्य के दौरान खदान का एक तरफ का मलबा ढह जाने से उसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष मजदूर दब गये। ये हादसा स्थानीय प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाता है क्योंकि ये खदाना खनन…
  • ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़ों पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तू-तू-मैं-मैं जारी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़ों पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तू-तू-मैं-मैं जारी
    12 Aug 2021
    सिसोदिया ने दावा किया ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़े देने के लिए महज 12 से 14 घंटे दिये गये।  हालांकि, उन्होंने  पहले कहा था कि इस तरह का कोई पत्र दिल्ली सरकार को नहीं मिला था। दिल्ली सरकार के…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 41 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 490 मरीज़ों की मौत
    12 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,195 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 87 हज़ार 987 हो गयी है।
  • राष्ट्रव्यापी NRC पर अभी कोई फैसला नहीं: गृह मंत्रालय ने संसद को बताया
    सबरंग इंडिया
    राष्ट्रव्यापी NRC पर अभी कोई फैसला नहीं: गृह मंत्रालय ने संसद को बताया
    12 Aug 2021
    मंत्रालय ने संसद के मानसून सत्र के दौरान सीएए, एनआरसी और एनपीआर से संबंधित कुछ सवालों का जवाब दिया और दोहराया है कि जनगणना प्रक्रिया शुरू करने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है लेकिन यह निश्चित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License