NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 47,905 नए मामले, 550 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,905 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दिल्ली में आज फिर से रिकॉर्ड 8,593 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 86 लाख 83 हज़ार 916 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 12 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 550 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 52,718 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 5,363 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 86 लाख 83 हज़ार 916 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 28 हज़ार 121 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.89 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 80 लाख 66 हज़ार 501 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5.63 फीसदी यानी 4 लाख 89 हज़ार 294 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 12 करोड़ 19 लाख 62 हज़ार 509 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 93 हज़ार 358 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- दिल्ली से 8,593 मामले, केरल से 7,007 मामले, महाराष्ट्र से 4,907 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,872 मामले, कर्नाटक से 2,584 मामले, हरियाणा से 2,546 मामले, तमिलनाडु से 2,184 मामले, राजस्थान से 2,080 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,848 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,732 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,721 मामले, ओडिशा से 1,220 मामले, गुजरात से 1,125 मामले और तेलंगाना से 1,015 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 883 मामले, उत्तराखंड से 783 मामले, पंजाब से 699 मामले, हिमाचल प्रदेश से 610 मामले, बिहार से 571 मामले, जम्मू और कश्मीर से 507 मामले, झारखंड से 284 मामले, असम से 245 मामले, मणिपुर से 173 मामले, पुडुचेरी से 114 मामले, गोवा से 109 मामले, चंडीगढ़ से 95 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 96 मामले, मेघालय से 72 मामले, लद्दाख से 71 मामले, त्रिपुरा से 59 मामले, नागालैंड से 42 मामले, सिक्किम से 36 मामले, मिज़ोरम से 25 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 17 नए मामले सामने आए है | दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 550 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 125 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 85 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 49 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 31 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 29 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 28 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 25-25 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 23 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 20 मरीज़ों की मौत हुई और ओडिशा में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, गुजरात और उत्तराखंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, असम, चंडीगढ़, मणिपुर और सिक्किम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • kashmir
    अजय सिंह
    कश्मीर में मुठभेड़ हत्याएं जारी हैं
    28 Jul 2021
    क्या कश्मीर हमारी चिंता में है? कश्मीर में जो लगातार ख़ून-खराबा जारी है, क्या उसकी फ़िक्र हमें है?
  • वैभव रघुनंदन
    ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन और असम की बॉक्सिंग का उदय
    28 Jul 2021
    अपने पहले ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन पदक से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं। आज बोर्गोहैन और जमुना बोरो असम बॉक्सिंग की नई पोस्टर गर्ल हैं, लेकिन उनके पीछे प्रशिक्षण केंद्रों में मौजूद दूसरी प्रतिभाएं भी…
  • पीपल्स डिस्पैच
    पश्तून तहाफ़ुज़ मूवमेंट ने अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के ख़िलाफ़ केपीके में लंबी रैली निकाली
    28 Jul 2021
    रैली में वक्ताओं ने कहा कि "इस क्षेत्र में छद्म युद्ध तुरंत समाप्त होना चाहिए" और हस्तक्षेप करने वाले देशों को अफ़ग़ान राष्ट्र की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए और लंबे युद्ध को तुरंत समाप्त करना चाहिए।
  • पीपल्स डिस्पैच
    दुनिया भर के शिक्षाविदों ने यूरोपीय संघ से इज़रायल के विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोकने की अपील की
    28 Jul 2021
    इस पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने यूरोपीय संघ से अपने नियमों का विस्तार करने का आग्रह किया है जो कि क़ब्ज़े वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों में इज़रायली संस्थानों को अनुसंधान निधि देने पर रोक लगाते हैं।
  • pegasus
    डॉ. राजू पाण्डेय
    पेगासस मामला और उससे जुड़े बुनियादी सवाल
    28 Jul 2021
    हमें धीरे धीरे इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि हम नागरिक स्वतंत्रता के अपहरण और बहुलवाद के नकार को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं तीव्र गति के विकास की पहली शर्त मान लें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License