NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 6 महीने बाद कोरोना के 15 हज़ार से कम नए मामले दर्ज़ हुए
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.63 फ़ीसदी यानी 2 लाख 14 हज़ार 900 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Oct 2021
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 12 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज 6 महीने बाद कोरोना के 15 हज़ार से कम यानी 14,313 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 181 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 26,579 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 12,447 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख 85 हज़ार 920 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 50 हज़ार 963 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.04 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 33 लाख 20 हज़ार 57 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.63 फ़ीसदी यानी 2 लाख 14 हज़ार 900 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 95 करोड़ 89 लाख 78 हज़ार 49 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 65 लाख 86 हज़ार 92 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 58 करोड़ 50 लाख 38 हज़ार 43 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 81 हज़ार 766 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,313 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 6,996 मामले, महाराष्ट्र से 1,736 मामले, मिज़ोरम से 1,430 मामले, तमिलनाडु से 1,303 मामले, पश्चिम बंगाल से 606 मामले, ओडिशा से 448 मामले, कर्नाटक से 373 मामले, आंध्र प्रदेश से 310 मामले, असम से 270 मामले, तेलंगाना से 183 मामले, हिमाचल प्रदेश से 139 मामले, मणिपुर से 105 मामले, मेघालय से 64 मामले, जम्मू और कश्मीर से 53 मामले, पुडुचेरी से 42 मामले और गोवा से 35 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से 24-24 मामले, दिल्ली से 23 मामले, गुजरात से 21 मामले, पंजाब से 18 मामले, मध्य प्रदेश से 14 मामले, झारखंड से 13 मामले, उत्तर प्रदेश से 11 मामले, त्रिपुरा और सिक्किम से 10-10 मामले, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से 7-7 मामले, बिहार और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले, चंडीगढ़, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक-एक मामला सामने आया है। बीते दिन लक्षद्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 181 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 84 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 36 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 13 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 10 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 7 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 5 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत गोवा में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • सत्येन्द्र सार्थक
    आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?
    25 Apr 2022
    सरकार द्वारा बर्खास्त कर दी गईं 991 आंगनवाड़ी कर्मियों में शामिल मीनू ने अपने आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा- “हम ‘नाक में दम करो’ आंदोलन के तहत आप और भाजपा का घेराव कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब…
  • वर्षा सिंह
    इको-एन्ज़ाइटी: व्यासी बांध की झील में डूबे लोहारी गांव के लोगों की निराशा और तनाव कौन दूर करेगा
    25 Apr 2022
    “बांध-बिजली के लिए बनाई गई झील में अपने घरों-खेतों को डूबते देख कर लोग बिल्कुल ही टूट गए। उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा। सब परेशान हैं कि अब तक खेत से निकला अनाज खा रहे हैं लेकिन कल कहां से खाएंगे। कुछ…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,541 नए मामले, 30 मरीज़ों की मौत
    25 Apr 2022
    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट का मामला सामने आने से चिंता और ज़्यादा बढ़ गयी है |
  • सुबोध वर्मा
    गहराते आर्थिक संकट के बीच बढ़ती नफ़रत और हिंसा  
    25 Apr 2022
    बढ़ती धार्मिक कट्टरता और हिंसा लोगों को बढ़ती भयंकर बेरोज़गारी, आसमान छूती क़ीमतों और लड़खड़ाती आय पर सवाल उठाने से गुमराह कर रही है।
  • सुभाष गाताडे
    बुलडोजर पर जनाब बोरिस जॉनसन
    25 Apr 2022
    बुलडोजर दुनिया के इस सबसे बड़े जनतंत्र में सरकार की मनमानी, दादागिरी एवं संविधान द्वारा प्रदत्त तमाम अधिकारों को निष्प्रभावी करके जनता के व्यापक हिस्से पर कहर बरपाने का प्रतीक बन गया है, उस वक्त़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License