NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: कोरोना के नये मामलों में अब एक दिन में एक लाख के क़रीब पहुंच रहा है आंकड़ा
देश में आज फिर से कोरोना के रिकॉर्ड 97,570 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 46 लाख 59 हज़ार 984 हो गयी है, जिनमे से 10 लाख से ज़्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र में हो गए है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: देश भर में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 12 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97,570 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,201 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 81,533 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 46 लाख 59 हज़ार 984 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश का रिकवरी रेट 77.77 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 36 लाख 24 हज़ार 196 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना से अब तक 77 हज़ार 472 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 58 हज़ार 316 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5 करोड़ 51 लाख 89 हज़ार 226 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 10 लाख 91 हज़ार 251 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97,570 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 24,886 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,999 मामले, कर्नाटक से 9,464 मामले, उत्तर प्रदेश से 7,016 मामले, तमिलनाडु से 5,519 मामले, दिल्ली से 4,266 मामले, ओडिशा से 3,996 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,157 मामले, केरल से 2,988 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,963 मामले, असम से 2,534 मामले, पंजाब से 2,473 मामले, हरियाणा से 2,388 मामले, तेलंगाना से 2,278 मामले, मध्य प्रदेश से 2,240 मामले, बिहार से 1,877 मामले, राजस्थान से 1,660 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,578 मामले और गुजरात से 1,344 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही झारखंड से 961 मामले, उत्तराखंड से 955 मामले, गोवा से 555 मामले, पुडुचेरी से 490 मामले, त्रिपुरा से 470 मामले, हिमाचल प्रदेश से 318 मामले, नागालैंड से 310 मामले, चंडीगढ़ से 305 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 153 मामले, मेघालय से 151 मामले, मणिपुर से 109 मामले, लद्दाख से 51 मामले, मिज़ोरम से 46 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 24 मामले और सिक्किम से 17 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,201 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 442 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 130 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 77-77 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 76 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 63 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 57 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 26 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 25 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 21 मरीज़ों की मौत हुई, असम और गुजरात में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और झारखंड में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और केरल में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और पुडुचेरी में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • subhashini
    न्यूज़क्लिक टीम
    UP Elections: जनता के मुद्दे भाजपा के एजेंडे से गायब: सुभाषिनी अली
    23 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तेज़ी से बदल रहा है, यह मानना है CPI(M) नेता और कानपुर से पूर्व संसद सुभाषिनी अली का। किस तरफ है जनता का झुकाव, क्या हैं चुनावी मुद्दे और किसका है पलड़ा भारी, जानने के…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: पंजाब में दलित डेरे व डेरों पर राजनीतिक खेल
    23 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पंजाब के लुधियाना से सटे नूरमहल और नकोदर में बसे वाल्मीकि समाज के डेरों की कहानी के संग-संग भाजपा द्वारा डेरों के जरिये खेली गई चुनावी सियासत का…
  • BJP MLA
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव में कई तरह के नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। आज चौथे चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी से लेकर भाजपा तक के ट्वीटर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों से भरे मिले। कहीं भाजपा नेताओं द्वारा धमकी के…
  • यूपी चुनावः सरकार की अनदेखी से राज्य में होता रहा अवैध बालू खनन 
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः सरकार की अनदेखी से राज्य में होता रहा अवैध बालू खनन 
    23 Feb 2022
    राज्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों, एनजीटी की नियमावली और खनिज अधिनियम के निर्देशों की पूरी तरह अनदेखी की जाती रही है। 
  • Ukraine
    एपी
    यूक्रेन संकट और गहराया, यूरोप के रुख से टकराव बढ़ने के आसार
    23 Feb 2022
    विनाशकारी युद्ध से कूटनीतिक तरीके से बाहर निकलने की उम्मीदें दिखाई तो दे रही थीं, लेकिन वे सभी असफल प्रतीत हुईं। रूस के नेता पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का उपयोग करने की हरी झंडी मिल गई और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License