NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 
देश में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के 2,800 से ज़्यादा यानी 2,841 नए मामले सामने आए हैं | जबकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,295 मरीज़ों को ठीक किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 May 2022
covid
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में स्थिरता बनी हुई है | कोरोना के नए मामलों तेज़ी से उछाल या गिरावट सामने नहीं आ रही है, साधारण शब्दों में कहें तो देश में कोरोना से हालत अभी काबू में है | लेकिन दुनियाभर में कोरोना अब भी क़हर बरपा रहा है | दुनिया भर में कोरोना के रोजाना 6 लाख के क़रीब मामले सामने आ रहे है | संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया समित कई देशों में रोजना कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे है | दुनियाभर में करीब 52 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जबकि 47 करोड़ से ज़्यादा लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है | लेकिन 62 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है | 

वहीं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना पर आयोजित ग्लोबल वर्चुअल समिट को सम्बोधित करते हुए, इस बात का ऐलान किया कि भारत की क्षमता इस साल 5 अरब डोज वैक्सीन का प्रोडक्शन करने की है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमने 90 फीसदी आबादी और 5 करोड़ बच्चों को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर दिया गया है। साथ ही अपने हेल्थकेयर बजट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा राशि अलॉट की है और हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम दुनिया में सबसे बड़ा है। सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 98 देशों को द्विपक्षीय और कोवेक्स के जरिए 20 करोड़ डोज सप्लाई किए हैं। हमने कोरोना टेस्टिंग और इलाज के लिए कम लागत वाली तकनीक ईजाद की है और इतना ही नहीं दूसरे देशों को भी ये तकनीक उपलब्ध कराने की पेशकश की है।

देश में कोरोना के मामलों की बात करे तो, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 13 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में  आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के 2,800 से ज़्यादा यानी 2,841 नए मामले सामने आए हैं | इसके अलावा बीते दिन देश भर में कोरोना से 9 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 8 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,295 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 463 मामले कम हुए हैं | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 16 हज़ार 254 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 73 हजार 460 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 18 हज़ार 604 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 90 करोड़ 99 लाख 44 हज़ार 803 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 3 हज़ार 220 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 29 लाख 44 हज़ार 795 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 86 हज़ार 628 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,841 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,032 मामले, केरल से 413 मामले, हरियाणा से 354 मामले, महाराष्ट्र से 231 मामले, उत्तर प्रदेश से 204 मामले, कर्नाटक से 157 मामले, राजस्थान से 70 मामले, मिज़ोरम से 50 मामले, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 42-42 मामले, मध्य प्रदेश से 40 मामले, तेलंगाना से 39 मामले, गुजरात से 28 मामले, पश्चिम बंगाल से 21 मामले, आंध्र प्रदेश से 19 मामले, हिमाचल प्रदेश से 16 मामले और ओड़िशा से 14 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, गोवा से 13 मामले, उत्तराखंड से 11 मामले, झारखण्ड और चंडीगढ़ से 10-10 मामले, बिहार और मेघालय से 6-6 मामले, छत्तीसगढ़ से 4 मामले, मणिपुर और सिक्किम से 3-3 मामले, पुडुचेरी से 2 मामले और एक मामला जम्मू और कश्मीर से सामने आया है। बीते दिन असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • lalu
    भाषा
    चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार गबन मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सज़ा
    21 Feb 2022
    रांची स्थित विशेष सीबीआई अदालत  ने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।
  • up
    अजय कुमार
    यूपी से बाहर का मतलब केवल बंबई और दिल्ली नहीं है बल्कि सऊदी, ओमान और कतर भी है!
    21 Feb 2022
    "योगी के समर्थक योगी के पांच काम गिनवा देंगे तो मेरा वोट योगी को चला जाएगा।"
  • hum bharat ke log
    नाज़मा ख़ान
    हम भारत के लोग: देश अपनी रूह की लड़ाई लड़ रहा है, हर वर्ग ज़ख़्मी, बेबस दिख रहा है
    21 Feb 2022
    नफ़रत के माहौल में तराने बदल गए, जिस दौर में सवाल पूछना गुनाह बना दिया गया उस दौर में मुसलमानों से मुग़लों का बदला तो लिया जा रहा है। लेकिन रोटी, रोज़गार, महंगाई के लिए कौन ज़िम्मेदार है ये पूछना तो…
  • European Union
    अब्दुल रहमान
    यूरोपीय संघ दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य से बढ़कर कॉर्पोरेट मुनाफे को प्राथमिकता देता है 
    21 Feb 2022
    अपनी आबादी के अधिकांश हिस्से का टीकाकरण हो जाने के बावजूद कोविड-19 संबंधित उत्पादों पर पेटेंट छूट को लेकर अनिच्छा दिखाते हुए यूरोपीय संघ के नेतृत्व ने एक बार फिर से बिग फार्मा का पक्ष लिया है और…
  • iran
    शिरीष खरे
    ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?
    21 Feb 2022
    ईरान का नया जनसंख्या कानून अपनी एक आधुनिक समस्या के कारण सुर्खियों में है, जिसके खिलाफ अब ईरान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कुछ मानवाधिकार संगठन आवाज उठा रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License