NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.64 लाख नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 5,753 हुए  
महाराष्ट्र में आज फिर 46 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना के अब तक के रिकार्ड 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Jan 2022
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: देश में कोरोना का ख़तरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 14 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के ढाई लाख से भी ज़्यादा यानी 2,64,378 नए मामले सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र में आज फिर 46 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना के अब तक के रिकार्ड यानी 28,867 नए मामले दर्ज किए गए, साथ ही कर्नाटक में 25,005 मामले, पश्चिम बंगाल मे 23,467 मामले और तमिलनाडु में 20911 नए मामले सामने आए हैं| 

साथ ही इसी दौरान कोरोना से 315 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,09,345 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज दूसरे दिन भी डेढ़ लाख से ज़्यादा यानी 1,54,542 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 65 लाख 82 हज़ार 129 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 85 हज़ार 350 लोगों की मौत हो चुकी है। वही देश में कोरोना से पीड़ित 95.20 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 48 लाख 24 हज़ार 706 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3.48 फ़ीसदी यानी 12 लाख 72 हज़ार 73 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 55 करोड़ 39 लाख 81 हज़ार 819 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 73 लाख 8 हज़ार 669 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,64,378 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 46,406 मामले, दिल्ली से 28,867 मामले, कर्नाटक से 25,005 मामले, पश्चिम बंगाल से 23,467 मामले, तमिलनाडु से 20,911 मामले, उत्तर प्रदेश से 14,735 मामले, केरल से 13,644 मामले, गुजरात से 11,176 मामले, ओडिशा से 10,059 मामले, राजस्थान से 9,881 मामले, हरियाणा से 7,591 मामले, बिहार से 6,393 मामले, छत्तीसगढ़ से 6,015 मामले, पंजाब से 5,939 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,348 मामले, मध्य प्रदेश से 4,031 मामले और झारखण्ड से 4,000 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 3,728 मामले, असम से 3,238 मामले, उत्तराखंड से 3,005 मामले, तेलंगाना से 2,707 मामले, जम्मू कश्मीर से 1,966 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,716 मामले, चंडीगढ़ से 1,338 मामले, पुडुचेरी से 1,107 मामले, मिज़ोरम से 1,046 मामले, त्रिपुरा से 1,007 मामले, सिक्किम से 294 मामले, मेघालय से 167 मामले, मणिपुर से 155 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 128 मामले, लद्दाख से 124 मामले, नागालैंड से 86 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 68 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 26 मामले और लक्षद्वीप से 4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 315 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 117 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 36 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 31 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 25 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 8 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, झारखण्ड और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मध्य प्रदेश और असम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, आंध्र प्रदेश,उत्तराखंड और तेलंगाना में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश,मिज़ोरम और मेघालय में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
covid 3rd wave
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • paul
    कैप्टन पॉल वाटसन
    पृथ्वी पर इंसानों की सिर्फ एक ही आवश्यक भूमिका है- वह है एक नम्र दृष्टिकोण की
    23 Dec 2021
    जहाँ एक तरफ दुनिया के महासागर, गैर-मानवीय जानवर और पेड-पौधे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को बरक़रार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं हम इसे नुकसान पहुंचाने के लिए इतने आतुर क्यों हैं?
  • dharm sansad
    अजय कुमार
    हरिद्वार में ‘धर्म संसद’ के नाम पर तीन दिन तक चलते रहे अल्पसंख्यक विरोधी भाषण, प्रशासन मौन! 
    23 Dec 2021
    ‘धर्म संसद' नाम का इस्तेमाल कर उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक एक ऐसी सभा का आयोजन हुआ जिसमें सब कुछ अपवित्र और आपत्तिजनक था।
  • mid day meal
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तराखंड : दलित भोजन माता की नियुक्ति और विवाद का ज़िम्मेदार कौन है?
    23 Dec 2021
    चंपावत के सूखीढांग इंटर कॉलेज मामले में कई बड़े झोल सामने आ रहे हैं। कभी भोजन माता की नियुक्ति को अवैध बताया जा रहा है, तो कभी जातिवाद का मुद्दा हावी हो रहा है। बहरहाल, मामला जो भी हो ज़िम्मेदारी और…
  • Saudis
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन में युद्ध अपराध की जांच कर रहे यूएन इंवेस्टिगेटर की जासूसी के लिए सऊदी ने किया पेगासस का इस्तेमाल
    23 Dec 2021
    सऊदी अरब ने यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के सदस्यों के ख़िलाफ़ आपराधिक मुकदमा चलाने की सिफ़ारिश करते हुए स्वतंत्र पैनल द्वारा एक रिपोर्ट जारी करने से हफ्तों पहले ही संयुक्त राष्ट्र के एमिनेंट…
  • vikaram harijan
    सबरंग इंडिया
    जाति देखकर नंबर देने के आरोप में प्रोफेसर विक्रम हरिजन से इलाहाबाद विवि ने 2 साल बाद मांगे साक्ष्य
    23 Dec 2021
    जातिवाद, भ्रष्टाचार पर यूपी के विश्वविद्यालयों में घमासान, कहीं प्रोफेसर पर आरोप, कहीं वीसी कटघरे में
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License