NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3.26 लाख नये मामले, 3.53 लाख लोग रिकवर, 3,890 मरीज़ों की हुई मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 36 लाख 73 हज़ार 802 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
15 May 2021
कोरोना
Image courtesy : Times of India

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 15 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,890 मरीज़ों की मौत हुई है। जबकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,53,299 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 31,091 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 43 लाख 72 हज़ार 907 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 66 हज़ार 207 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 83.83 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 4 लाख 32 हज़ार 898 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 15.07 फ़ीसदी यानि 36 लाख 73 हज़ार 802 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ 4 लाख 57 हज़ार 579 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 11 लाख 3 हज़ार 625 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 31 करोड़ 30 लाख 17 हज़ार 193 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 93 हज़ार 93 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कर्नाटक से 41,749 मामले, महाराष्ट्र से 39,929 मामले, केरल से 34,694 मामले, तमिलनाडु से 31,892 मामले, आंध्र प्रदेश से 22,018 मामले, पश्चिम बंगाल से 20,846 मामले, उत्तर प्रदेश से 15,647 मामले, राजस्थान से 14,289 मामले, ओडिशा से 12,390 मामले, हरियाणा से 10,608 मामले, गुजरात से 9,995 मामले, दिल्ली से 8,506 मामले, मध्य प्रदेश से 8,087 मामले, पंजाब से 8,035 मामले, छत्तीसगढ़ से 7,594 मामले, बिहार से 7,494 मामले और उत्तराखंड से 5,775 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 4,305 मामले, असम से 4,078 मामले, झारखंड से 3,776 मामले, हिमाचल प्रदेश से 3,044 मामले, जम्मू और कश्मीर से 3,027 मामले, गोवा से 2,455 मामले, पुडुचेरी से 1,974 मामले, मणिपुर से 726 मामले, चंडीगढ़ से 650 मामले, मेघालय से 627 मामले, त्रिपुरा से 449 मामले, नागालैंड से 275 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 263 मामले, लद्दाख से 240 मामले, सिक्किम से 232 मामले, लक्ष्द्वीप से 173 मामले, मिज़ोरम से 122 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 78 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 32 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से एक दिन में 3,890 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 695 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 373 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 311 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 289 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 288 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 181 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 180 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 172 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 164 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 155 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 136 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 104 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 96 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 93 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 88 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही बिहार में 77 मरीज़ों की मौत हुई, असम और झारखंड में 76-76 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 67 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 61 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 60 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 30 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 29 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 16 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 12 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 3 मरीज़ों की मौत हुई और दो-दो मरीज़ों की मौत लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License