NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले, 1,185 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 15 लाख 69 हज़ार 743 हो गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 16 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना से आज 1,185 मरीज़ों की मौत हुई | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,18,302 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 97,866 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना से महाराष्ट्र की हालत चिंताजनक होती जा रही है, महाराष्ट्र में आज फिर से 24 घंटो में 61,695 नए मामले सामने आए और 349 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कुल मामलो की संख्या 36 लाख 39 हज़ार 855 हो गयी है | जिनमे से 59 हज़ार 153 लोग अपनी जान गवा चुके है |  और 6 लाख 21 हज़ार 646 लोग ऐसे है जो अभी भी कोरोना से जूझ रहे है | 

महाराष्ट्र के साथ - साथ अन्य राज्यों की हालत भी लगातार बिगड़ती जा रही है, उत्तर प्रदेश में 24 घंटो में 22,339 नए मामले सामने आए और 104 मरीज़ों की मौत हुई | साथ ही दिल्ली में 16,699 नए मामले सामने आए और 112 मरीज़ों की मौत हुई | और छत्तीसगढ़ में 15,256 नए मामले सामने आए और 135 मरीज़ों की मौत हुई है | 

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 42 लाख 91 हज़ार 917 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 74 हज़ार 308 लोग मौत हो चुकी हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 87.79 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 25 लाख 47 हज़ार 866 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामले बढ़कर 10.98 फ़ीसदी यानी 15 लाख 69 हज़ार 743 हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 11 करोड़ 72 लाख 23 हज़ार 509 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 27 लाख 30 हज़ार 359 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 26 करोड़ 34 लाख 76 हज़ार 625 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 73 हज़ार 210 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 61,695 मामले, उत्तर प्रदेश से 22,339 मामले, दिल्ली से 16,699 मामले, छत्तीसगढ़ से 15,256 मामले, कर्नाटक से 14,738 मामले, मध्य प्रदेश से 10,166 मामले, गुजरात से 8,152 मामले, केरल से 8,126 मामले, तमिलनाडु से 7,987 मामले, पश्चिम बंगाल से 6,769 मामले, राजस्थान से 6,658 मामले, बिहार से 6,133 मामले, हरियाणा से 5,858 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,086 मामले, पंजाब से 4,311 मामले, तेलंगाना से 3,840 मामले झारखंड से 3,480 मामले, ओडिशा से 2,989 मामले और उत्तराखंड से 2,220 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 1,141 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,034 मामले, गोवा से 757 मामले, असम से 499 मामले, पुडुचेरी से 413 मामले, चंडीगढ़ से 412 मामले, लद्दाख से 186 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 103 मामले, मेघालय से 97 मामले, लक्ष्द्वीप से 56 मामले, नागालैंड से 42 मामले, सिक्किम से 41 मामले, मिज़ोरम से 25 मामले, मणिपुर से 18 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 15 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 8 मामले और त्रिपुरा से 4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 1,185 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 349 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 135 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 112 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 104 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 81 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 66 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 53 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 50 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 33 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 29 मरीज़ों की मौत हुई और झारखंड में 28 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही बिहार में 24 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 22 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 18 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और उत्तराखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत असम और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र— III
    एम. के. भद्रकुमार
    अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र— III
    20 Aug 2021
    तालिबान के शीर्ष नेता अनस हक़्क़ानी का पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई के आवास पर जाकर मिलने की घटना को ग़ौर से देखा जाना चाहिए।
  • राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
    अनिल जैन
    बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब क्या करेंगे राज्यपाल कोश्यारी?
    20 Aug 2021
    अदालत ने राज्यपाल को उनके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई है और उसका पालन करने की नसीहत दी है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 36,571 नए मामले, 540 मरीज़ों की मौत
    20 Aug 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 58 हज़ार 829 हो गयी है।
  • विश्लेषण: प्रधानमंत्री बोले तो बहुत किंतु कहा कुछ नहीं!
    डॉ. राजू पाण्डेय
    विश्लेषण: प्रधानमंत्री बोले तो बहुत किंतु कहा कुछ नहीं!
    20 Aug 2021
    हो सकता है कि इसे प्रधानमंत्री जी अपना राजनीतिक कौशल समझते हों लेकिन यह देशवासियों के लिए हताशाजनक था कि श्रोताओं के धैर्य की परीक्षा लेने वाले अपने 88 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं…
  • महिलाओं को NDA की परीक्षा देने का हक़ तो मिल गया, लेकिन सेना के स्टीरियोटाइप को टूटने में अभी भी वक्त लगेगा!
    सोनिया यादव
    महिलाओं को NDA की परीक्षा देने का हक़ तो मिल गया, लेकिन सेना के स्टीरियोटाइप को टूटने में अभी भी वक्त लगेगा!
    20 Aug 2021
    याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 19 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि महिलाओं को केवल जेंडर के आधार पर एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है। यह समानता के मौलिक अधिकारों का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License