NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 975 नए मामले, 4 मरीज़ों की मौत  
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो ने चिंता बढ़ा दी है | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार कोरोना पर अपनी नजर बनाए रखे हुए हैं, घबराने की जरूरत नहीं। 
न्यूज़क्लिक टीम
16 Apr 2022
covid
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 16 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए हैं। जिनमे से आज फिर सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दिल्ली में 24 घंटो में कोरोना के 366 मामले सामने आए है, जबकि 13 अप्रैल को 325 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार कोरोना पर अपनी नजर बनाए रखे हुए हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, लोगों को अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली के सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया है | 

वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा के स्कूलों में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जानकारी दी है की पिछले एक सप्ताह में 44 बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जिनमे से 16 बच्चे 18 वर्ष से भी कम उम्र के है | साथ ही उन्होंने बताया है की नोएडा में कुल संक्रमित लोग की संख्या 169 है, जिनमे से 26.3 प्रतिशत बच्चे संक्रमित हुए हैं। 

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 4 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र, मिज़ोरम, ओड़िशा और हरियाणा में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 796 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलो में आज लगातार दिन भी 175 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 40 हज़ार 947 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 747 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 7 हजार 834 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 366 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 86 करोड़ 38 लाख 31 हज़ार 723 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 6 लाख 89 हज़ार 724 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 14 लाख 78 हज़ार 288 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 3 लाख 918 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 975 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 366 मामले, हरियाणा से 174 मामले, उत्तर प्रदेश से 108 मामले, महाराष्ट्र से 69 मामले, मिज़ोरम से 53 मामले, कर्नाटक से 49 मामले, तमिलनाडु से 22 मामले, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और राजस्थान से 17-17 मामले, तेलंगाना से 15 मामले, आंध्र प्रदेश से 14 मामले, गुजरात से 11 मामले और पंजाब से 9 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मध्य प्रदेश से 6 मामले, जम्मू और कश्मीर से 5 मामले, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 4-4 मामले, छत्तीसगढ़, गोवा और मणिपुर से 3-3 मामले, उत्तराखंड और सिक्किम से 2-2 मामले और एक-एक मामला बिहार और लद्दाख से सामने आया है। बीते दिन छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • voting
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: न ध्रुवीकरण हो रहा, न लाभार्थी कार्ड चल रहा, न मोदी जी जनता से कनेक्ट कर पा रहे
    18 Feb 2022
    तीसरे चरण की तैयारियों के बीच मोदी जी की लखीमपुर रैली रद्द होना भाजपा के लिए बड़ा झटका।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License