NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 50 हज़ार के पास पहुंचा
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 63,490 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 944 मरीज़ों की मौत हुई है। इसी के साथ मौत का आंकड़ा 50 हज़ार के पास पहुंच गया है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Aug 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज रविवार, 16 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 944 मरीज़ों की मौत हो गई है। इसी के साथ मौत का आंकड़ा 50 हज़ार के पास पहुंच गया है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 53,322 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 25,89,682 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 71.91 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अभी तक 18,62,258 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 49,980 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,77,444 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,93,09,703 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 7,46,608 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 12,020 मामले, कर्नाटक से 8,818 मामले, आंध्र प्रदेश से 8,732 मामले, तमिलनाडु से 5,860 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,774 मामले, बिहार से 3,543 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,074 मामले, ओडिशा से 2,496 मामले, केरल से 1,608 मामले, राजस्थान से 1,287 मामले, दिल्ली से 1,276 मामले, तेलंगाना से 1,102 मामले, गुजरात से 1,079 मामले, असम से 1,057 मामले, पंजाब से 1,028  मामले, मध्य प्रदेश से 1,019 मामले, हरियाणा से 796 मामले, झारखंड से 794 मामले, जम्मू और कश्मीर से 532 मामले, छत्तीसगढ़ से 506 मामले, गोवा से 369 मामले, पुडुचेरी से 359 मामले, उत्तराखंड से 325 मामले, मणिपुर से 192 मामले, त्रिपुरा से 127 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 120 मामले, मिज़ोरम से भी 120 मामले और हिमाचल प्रदेश से 119 नए मामले सामने आए हैं|

साथ ही चंडीगढ़ से 81 मामले, सिक्किम से 68 मामले, मेघालय से 64 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 51 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 46 मामले, लद्दाख से 30 मामले और नागालैंड से 18 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 944 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 322 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 127 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 114 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 87 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में भी 58 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 40 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 19 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और हरियाणा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और तेलंगाना में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, असम, जम्मू कश्मीर और केरल में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और त्रिपुरा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • दिल्ली दंगों के 'साज़िश' मामले की तीसरी चार्जशीट: पुलिस के दावे बनाम सबूत
    तारिक़ अनवर
    दिल्ली दंगों के 'साज़िश' मामले की तीसरी चार्जशीट: पुलिस के दावे बनाम सबूत
    22 May 2021
    हिंसा "पूर्व नियोजित" थी और "बेसबब" अंजाम दी गयी थी। जांचकर्ताओं का दावा है कि हिंदुओं ने आक्रामकता का "जवाब दिया" था।
  • बिहारः लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे निचली अदालतों के वकील
    एम.ओबैद
    बिहारः लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे निचली अदालतों के वकील
    22 May 2021
    ये वकील अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पाने में सक्षम नहीं हैं। बच्चों के स्कूल की फीस से लेकर तमाम मूलभूत चीजों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.57 लाख नए मामले, 3.57 लाख लोग रिकवर, 4,194 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.57 लाख नए मामले, 3.57 लाख लोग रिकवर, 4,194 मरीज़ों की मौत
    22 May 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,57,299 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 62 लाख 89 हज़ार 290 हो गयी है।
  • मुंबई से कोंकण तक ख़तरे में मछुआरों की रोज़ी-रोटी, कोरोना पाबंदी के नए नियम से बढ़ी मुसीबत
    शिरीष खरे
    मुंबई से कोंकण तक ख़तरे में मछुआरों की रोज़ी-रोटी, कोरोना पाबंदी के नए नियम से बढ़ी मुसीबत
    22 May 2021
    मुंबई में मछुआरा संघर्ष समिति के प्रतिनिधि प्रफुल्ल भोईर मछली कारोबार पर आए इस बुरे दौर के लिए कोरोना से अधिक सरकार की सख्त पाबंदियों को जिम्मेदार मानते हैं।
  • मलियाना : 72 मुसलमानों के ख़ून का कब होगा इंसाफ़
    न्यूज़क्लिक टीम
    मलियाना : 72 मुसलमानों के ख़ून का कब होगा इंसाफ़
    21 May 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने 34 साल पहले उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास हुए बर्बर मलियाना हत्याकांड की बरसी पर बात की वरिष्ठ पत्रकार क़ुर्बान अली, पूर्व पुलिस अधिकारी वीएन राय और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License