NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: गिर रहा कोरोना का स्तर लेकिन गंभीर संक्रमण से गुजर चुके लोगों की ज़िंदगी अभी भी सामान्य नहीं
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 हज़ार से भी कम रहा है |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 May 2022
covid
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 हज़ार से भी कम रहा है | वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,202 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच कोरोना से संक्रमित 2,550 लोगों की ठीक किया जा चुका है। देश में संक्रमण से उपचार करा रहे लोगों की संख्या घटकर 17 हज़ार के क़रीब हो गयी है | लेकिन जो लोग पहले कोरोना के गंभीर संक्रमण से गुजर चुके हैं, उनकी जिंदगी अभी भी सामान्य नहीं हो पायी है | काेरोना से जिन लोगों के फेफड़ों में ज्यादा संक्रमण हुआ था वे भले ही ठीक हो गए हों लेकिन कई मामलों में उनके फेफड़े अभी भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के दौरान दो हफ्ते के भीतर ही हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और माउंटेन सिकनेस से कम से कम 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो पहले कभी कोरोना के गंभीर संक्रमण से गुजर चुके थे | 

सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार बताते हैं कि काेरोना से जिनके फेफड़ों में ज्यादा संक्रमण हुआ था, उन्हें ऊंचाई वाली जगहों में दिक्कत होती है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में फेफड़े सख्त हो जाते हैं। उनके फूलने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में मैदान से आया व्यक्ति तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ चढ़ते हुए सांस लेने की जद्दोजहद कर रहा होता है तो फेफड़े ठीक से फूल नहीं पाते। इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

वहीं हम कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में 20 फीसदी से ज़्यादा की कमी आयी है | पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना के 18,400 मामले सामने आए है जबकि इससे पिछले सप्ताह में 23,056 मामले सामने आए थे | इसके अलावा देश पिछले 24 घंटों में कोरोना से 27 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 22 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दिल्ली में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,550 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 375 मामले कम हुए हैं | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 23 हज़ार 801 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 82 हजार 243 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 317 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 37 लाख 34 हज़ार 314 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 3 लाख 10 हज़ार 218 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 41 लाख 34 हज़ार 156 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 97 हज़ार 242 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,202 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 613 मामले, केरल से 428 मामले, हरियाणा से 302 मामले, महाराष्ट्र से 255 मामले, उत्तर प्रदेश से 153 मामले, कर्नाटक से 126 मामले, मध्य प्रदेश से 42 मामले, पश्चिम बंगाल से 40 मामले, राजस्थान और गुजरात से 33-33 मामले, तमिलनाडु से 30 मामले, तेलंगाना से 28 मामले, पंजाब से 22 मामले, आंध्र प्रदेश से 18 मामले, ओड़िशा से 14 मामले और उत्तराखंड से 13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, गोवा से 10 मामले, हिमाचल प्रदेश, मिज़ोरम और चंडीगढ़ से 8-8 मामले, जम्मू कश्मीर और बिहार से 7-7 मामले, पुडुचेरी से 3 मामले और एक मामला झारखण्ड से सामने आया है। बीते दिन छत्तीसगढ़, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License