NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,447 नए मामले, ओमिक्रॉन से अब तक 87 लोग संक्रमित 
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 26 हज़ार 49 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Dec 2021
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 17 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 7,447 नए मामले दर्ज किये गए और 391 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,886 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 830 मामले कम हुए हैं।

साथ ही कल गुरुवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 5 ओर नए मामले सामने आए है, वही दिल्ली और तेलंगाना में 4-4 मामले और एक मामला गुजरात से सामने आया है। देश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमण के 87 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित है, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 32 मामले सामने आ चुके हैं। वही राजस्थान में 17, दिल्ली में 10, कर्नाटक में 8, तेलंगाना में 7, केरल और गुजरात में 5-5, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में 1-1 मामले सामने आ चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 26 हज़ार 49 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 76 हज़ार 869 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.38 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 62 हज़ार 765 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.25 फ़ीसदी यानी 86 हज़ार 415 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हज़ार 267 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 70 लाख 46 हज़ार 805 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 15 लाख 7 हज़ार 694 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 59 हज़ार 932 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,447 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,404 मामले, महाराष्ट्र से 877 मामले, पश्चिम बंगाल से 660 मामले, तमिलनाडु से 627 मामले, कर्नाटक से 303 मामले, मिज़ोरम से 203 मामले, तेलंगाना से 190 मामले, असम से 180 मामले, ओडिशा से 173 मामले, आंध्र प्रदेश से 148 मामले, जम्मू और कश्मीर से 133 मामले, दिल्ली से 85 मामले, गुजरात से 68 मामले, हिमाचल प्रदेश से 54 मामले, पंजाब से 39 मामले, गोवा से 36 मामले और छत्तीसगढ़ से 32 सामने आए हैं।

साथ ही, हरियाणा से 28 मामले, राजस्थान से 26 मामले, पुडुचेरी से 24 मामले, लद्दाख से 21 मामले, उत्तराखंड से 20 मामले, झारखण्ड से 19 मामले, मध्य प्रदेश ने 18 मामले, मणिपुर ने 17 मामले, चंडीगढ़ से 14 मामले, मेघालय और उत्तर प्रदेश से 11-11 मामले, सिक्किम से 6 मामले, बिहार और त्रिपुरा से 5-5 मामले, नागालैंड से 3 मामले, लक्ष्द्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले और एक मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 391 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 320 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 5 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 4 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और गोवा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मेघालय, बिहार और नागालैंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • bitcoin
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: बिटकॉइन घोटाला ने सियासत में हलचल क्यों मचा दी है?
    20 Nov 2021
    इस स्कैम ने राज्य की राजननीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। एक ओर सीएम बोम्मई पार्टी के भीतर की चुनौती से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर सुस्त जांच को लेकर विपक्ष सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है।
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष : भक्तों के बीच “थैंक्यू मोदी जी!” का नया शिड्यूल घोषित
    20 Nov 2021
    देख लीजिए, कोविड-19 की तरह, किसान आंदोलन की आपदा में से भी मोदी जी ने अवसर निकाल ही लिया। राजधानी में थैंक्यू मोदी जी सभाओं का शिड्यूल आ गया है। बाकी राज्यों में भी आज-कल में यह सिलसिला शुरू हो जाएगा…
  • Punjab
    तृप्ता नारंग
    पंजाब: अपने लिए राजनीतिक ज़मीन का दावा करतीं महिला किसान
    20 Nov 2021
    पुरुषों और महिलाओं द्वारा पारंपरिक तौर पर जो भूमिका निभाई जाती रही है, उसमें आमूलचूल बदलाव देखने को मिला है, क्योंकि किसान आंदोलन में महिलाओं ने जमकर भागीदारी की है। हालांकि नेतृत्वकारी भूमिका में…
  • The stakes of talks between the President of America and China and the period of peace on the pretext of Afghanistan
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर
    20 Nov 2021
    “पड़ताल दुनिया भर की’ में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बातचीत की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। मुद्दा रहा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई…
  • nonaligned movement
    एन.डी.जयप्रकाश
    गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को कैसे बदला? : भाग 1
    20 Nov 2021
    उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद का संगठित विरोध 1920 के दशक के अंत में शुरू हुआ था। जवाहरलाल नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के ज़रिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License