NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन ढाई लाख से ज़्यादा नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 17 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार चौथे दिन भी कोरोना के ढाई लाख से ज़्यादा यानी 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Jan 2022
covid
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: कोरोना की इस तीसरी लहार में स्थिति बहुत चिंताजनक बनती जा रही है। देश में रोजाना कोरोना के ढाई लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 17 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार चौथे दिन भी कोरोना के ढाई लाख से ज़्यादा यानी 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से महाराष्ट्र से 24 घंटों में 41 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आए और कर्नाटक में भी बीत दिन 34 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 385 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,51,740 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,05,964 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 73 लाख 80 हज़ार 253 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 86 हज़ार 451 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 94.27 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 52 लाख 37 हज़ार 461 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.43 फ़ीसदी यानी 16 लाख 56 हज़ार 341 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 57 करोड़ 20 लाख 41 हज़ार 825 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 39 लाख 46 हज़ार 384 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 70 करोड़ 37 लाख 62 हज़ार 282 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 13 हज़ार 444 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,58,089 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 41,327 मामले, कर्नाटक से 34,047 मामले, तमिलनाडु से 23,975 मामले, दिल्ली से 18,286 मामले, केरल से 18,123 मामले, उत्तर प्रदेश से 17,138 मामले, पश्चिम बंगाल से 14,938 मामले, ओडिशा से 11,177 मामले, गुजरात से 10,150 मामले, राजस्थान से 9,669 मामले, हरियाणा से 8,900 मामले, पंजाब से 7,318 मामले, मध्य प्रदेश से 6,380 मामले, बिहार से 5,410 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,570 मामले, छत्तीसगढ़ से 3,963 मामले, जम्मू कश्मीर से 3,499 मामले और गोवा से 3,232 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, झारखण्ड से 2,776 मामले, असम से 2,709 मामले, उत्तराखंड से 2,682 मामले, तेलंगाना से 2,047 मामले, चंडीगढ़ से 1,358 मामले, पुडुचेरी से 1,160 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,076 मामले, त्रिपुरा से 641 मामले, सिक्किम से 313 मामले, मणिपुर से 279 मामले, मिज़ोरम से 223 मामले, मेघालय से 211 मामले, लद्दाख से 175 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 140 मामले, नागालैंड से 82 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 65 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 36 मामले और लक्षद्वीप से 14 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 385 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 158 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 36 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 29 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 28 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 22 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 15 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और बिहार में 9 मरीज़ों की मौत हुई है। 

साथ ही गुजरात में 8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और गोवा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, पुडुचेरी और मणिपुर में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Omicron variant
Omicron
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • farmer
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के दौर में क्यों ज़रूरी है किसान-मज़दूरों का गठबंधन
    29 Sep 2021
    मज़दूर-किसान गठबंधन इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि पूंजीवाद के मौजूदा चरण में, मज़दूर वर्ग और किसानों की नियति इस तरह आपस में गुंथी हुई हैं कि उन्हें अलग नहीं किया जा सकता है और वे दोनों ही अंतरराष्ट्रीय…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कैप्टन की नाराज़गी और सिद्धू का इस्तीफ़ा : कांग्रेस का फ़ायदा या नुक़सान!
    29 Sep 2021
    विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह के कारण कांग्रेस के लिए प्रदेश में भले ही तात्कालिक नुक़सान दिख रहा हो, लेकिन चन्नी के चुनाव और उनके साथ खड़े रहने के चलते कांग्रेस को पंजाब ही…
  • यूपीः मिड-डे मील भोजन के दौरान दलित बच्चों से भेदभाव का आरोप
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः मिड-डे मील भोजन के दौरान दलित बच्चों से भेदभाव का आरोप
    29 Sep 2021
    अभिभावकों ने शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि स्कूल में मिड-डे मील का खाना देते समय उनके बच्चों की अलग लाइन लगवाई जाती है। घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी ब्लॉक के संग्रामपुर के गडेरी गांव के प्राथमिक…
  • कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार में उतरा मीडिया
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार में उतरा मीडिया
    29 Sep 2021
    'बोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, विपक्षी दलों पर गोदी मीडिया से होने वाले हमलों पर बात कर रहे हैं. इन चैनलों में राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी के नए सदस्य 'कन्हैया कुमार' के शामिल…
  • जर्मनी के चुनावों में सेंटर-लेफ़्ट को मिली बढ़त
    एम. के. भद्रकुमार
    जर्मनी के चुनावों में सेंटर-लेफ़्ट को मिली बढ़त
    29 Sep 2021
    संक्षेप में, जर्मनी में हुए चुनावों से जो उभर कर सामने आ रहा है वह यह है कि देश में तीन-तरफ़ा गठबंधन की सरकार होगी, लेकिन यह सरकार कई महीने बाद ही बनेगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License