NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 67 हजार नए मामले आए, 2330 की गई जान 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,208 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 313 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : Outlook

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 17 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,208 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 2,330 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,03,570 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 38,692 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 313 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 81 हज़ार 903 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.93 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 84 लाख 91 हज़ार 670 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.78 फ़ीसदी यानी 8 लाख 26 हज़ार 740 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 34 लाख 63 हज़ार 961 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 38 करोड़ 52 लाख 38 हज़ार 220 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 31 हज़ार 249 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,208 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 13,270 मामले, तमिलनाडु से 10,448 मामले, महाराष्ट्र से 10,107 मामले, कर्नाटक से 7,345 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,617 मामले, ओडिशा से 3,535 मामले, असम से 3,386 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,187 मामले, तेलंगाना से 1,489 मामले, मणिपुर से 752 मामले, पंजाब से 675 मामले, जम्मू और कश्मीर से 635 मामले, छत्तीसगढ़ से 573 मामले, मेघालय से 495 मामले, त्रिपुरा से 487 मामले, पुडुचेरी से 430 मामले, बिहार से 370 मामले, उत्तराखंड से 353 मामले और गोवा से 310 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 298 मामले, राजस्थान से 280 मामले, उत्तर प्रदेश से 251 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 250 मामले, हरियाणा से 249 मामले, मिज़ोरम से 236 मामले, दिल्ली से 212 मामले, हिमाचल प्रदेश से 210 मामले,  झारखंड से 190 मामले, मध्य प्रदेश से 160 मामले, सिक्किम से 147 मामले, नागालैंड से 111 मामले, लक्षद्वीप से 42 मामले, चंडीगढ़ से 41 मामले, लद्दाख से 33 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 26 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 नए मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 2,330 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 1,236 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 270 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 148 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 147 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 69 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 57 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 49 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 48 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 44 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 36 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 34 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली में 25 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 10 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और राजस्थान में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 8 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 6 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और गुजरात में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और झारखंड में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड और चंडीगढ़ में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Russia Draws Red Lines for US
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अमेरिका के सामने खींची लाल लकीर 
    18 Oct 2021
    मान्यता देने से पहले हम कुछ क्षेत्रीय पहल की उम्मीद कर सकते हैं। मान्यता के लिए मानदंड आमतौर पर पूरे देश पर सरकार का प्रभावी नियंत्रण होना ज़रूरी होता है।
  • ald
    सरोजिनी बिष्ट
    आख़िर जनांदोलनों से इतना डर क्यों...
    17 Oct 2021
    लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में, उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार से सवाल करने का दम रखने वाली संघर्षशील ताकतें लगातार सड़कों पर उतर रही हैं तो उनके ख़िलाफ़ संविधान के विरुद्ध जाकर बेहद दमनात्मक…
  • press freedom
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़ाद पत्रकारिता से सत्ता को हमेशा दिक्कत रही
    17 Oct 2021
    हाल के सालों में भारत में प्रेस की आज़ादी कमज़ोर होती गई हैI इतिहास के पन्ने के इस अंक में लेखक नीलांजन मुखोपाध्याय ने पत्रकार मासूम मुरादाबादी और जयशंकर गुप्ता से खास चर्चा की जिसमें प्रेस की आज़ादी…
  • संदीपन तालुकदार
    चीन द्वारा चाँद से धरती पर लाए पत्थरों से सामने आया सौर मंडल का नया इतिहास
    17 Oct 2021
    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह से एकत्र किए गए पत्थरों के नमूनों के निष्कर्षों को साझा किया है, जिससे इसके कुछ आवश्यक पहलुओं के बारे में नई चीज़ें पता चली हैं।
  • अज़हर मोईदीन
    केरल बीजेपी में बदलाव से भी नहीं कम हुए बढ़ते फ़ासले
    17 Oct 2021
    हाल ही में संगठनात्मक नेतृत्व में फेरबदल और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रत्याशियों की घोषणा ने भाजपा की केरल इकाई के भीतर दरार को और बढ़ा दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License