NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब एक महीने बाद 3 लाख से कम नए मामले दर्ज
देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14.08 फ़ीसदी यानी 35 लाख 16 हज़ार 997 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब एक महीने बाद 3 लाख से कम नए मामले दर्ज
Image courtesy : Moneycontrol

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 17 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 3 लाख से कम यानी 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन अभी भी कोरोना से रोज़ाना 4 हज़ार से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा रहे है, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4,106 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,78,741 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,01,406 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 49 लाख 65 हज़ार 463 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 74 हज़ार 390 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 84.81 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 11 लाख 74 हज़ार 76 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14.08 फ़ीसदी यानी 35 लाख 16 हज़ार 997 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ 29 लाख 26 हज़ार 460 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 6 लाख 91 हज़ार 211 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 31 करोड़ 64 लाख 23 हज़ार 658 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 73 हज़ार 515 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 34,389 मामले, तमिलनाडु से 33,181 मामले, कर्नाटक से 31,531 मामले, केरल से 29,704 मामले, आंध्र प्रदेश से 24,171 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,117 मामले, ओडिशा से 11,732 मामले, उत्तर प्रदेश से 10,505 मामले, राजस्थान से 10,280 मामले, हरियाणा से 9,115 मामले, गुजरात से 8,210 मामले, मध्य प्रदेश से 7,106 मामले, पंजाब से 6,950 मामले, बिहार से 6,894 मामले, दिल्ली से 6,456 मामले, छत्तीसगढ़ से 4,888 मामले, जम्मू और कश्मीर से 4,141 मामले और उत्तराखंड से 4,047 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 3,816 मामले, असम से 3,650 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,378 मामले, झारखंड से 2,321 मामले, पुडुचेरी से 1,961 मामले, गोवा से 1,314 मामले, मणिपुर से 667 मामले, चंडीगढ़ से 664 मामले, मेघालय से 569 मामले, सिक्किम से 340 मामले, त्रिपुरा से 335 मामले, नागालैंड से 241 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 180 मामले, मिज़ोरम से 149 मामले, लद्दाख से 119 मामले, लक्ष्द्वीप से 117 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 103 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 35 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से एक दिन में 4,106 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 974 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 403 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 311 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 308 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 262 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 202 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 188 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 156 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 147 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 144 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 139 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 101 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और बिहार में 89-89 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 82 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 79 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश में 70 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 59 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 56 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 48 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 43 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 32 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 23 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और मेघालय में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 16 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और त्रिपुरा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत मिज़ोरम और लक्ष्द्वीप में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License