NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले, 214 मरीज़ों की मौत हुई
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए है |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Apr 2022
covid

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 18 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आए हैं। जिनमे से सबसे ज़्यादा यानी 940 नए मामले केरल से सामने आए हैं। केरल में कोरोना के मामलों में अचानक से हुई वृद्धि का कारण यह है की केरल में पिछले पांच दिनों के कोरोना के मामलों को एक साथ जारी किया गया है। जिसके कारण नए मामलों में अचानक से उछाल दिखाई दे रहा है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक सप्ताह पहले दिल्ली में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए थे। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,514 हो गयी है, जबकि एक सप्ताह पहले एक्टिव मामलों की संख्या 601 थी। यानी एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या ढाई गुना बढ़ गयी है |

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर मामले, दिल्ली से सटे इलाकों से सामने आ रहे हैं। हरियाणा में बीते दिन कोरोना के 191 नए मामले सामने आए हैं,  जबकि एक सप्ताह पहले कुल 54 मामले सामने आए थे। यानी हरियाणा में एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मामलों की रफ़्तार करीब 4 गुना बढ़ गयी है। वहीं उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह पहले कोरोना के 14 मामले सामने आए थे, जबकि बीते दिन 135 नए मामले सामने आए हैं। यानी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मामलों की रफ़्तार करीब 10 गुना बढ़ गयी है।  

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 214 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 213 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,985 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलो में 16 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 44 हज़ार 280 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 965 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 10 हजार 773 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 542 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 86 करोड़ 54 लाख 94 हज़ार 355 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 2 लाख 66 हज़ार 459 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 21 लाख 4 हज़ार 846 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 61 हज़ार 440 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 940 मामले, दिल्ली से 517 मामले, हरियाणा से 191 मामले, उत्तर प्रदेश से 135 मामले, महाराष्ट्र से 127 मामले, मिज़ोरम से 61 मामले, कर्नाटक से 54 मामले, तमिलनाडु से 30 मामले, पश्चिम बंगाल से 28 मामले, गुजरात से 15 मामले, जम्मू और कश्मीर से 12 मामले, तेलंगाना से 11 मामले, ओड़िशा से 10 मामले और राजस्थान से 9 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 8 मामले, पंजाब से 7 मामले, मणिपुर से 6 मामले, आंध्र प्रदेश और बिहार से 5-5 मामले, झारखण्ड से 3 मामले, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और चंडीगढ़ से 2-2 मामले और एक मामला मेघालय से सामने आया है। बीते दिन छत्तीसगढ़, असम, पुडुचेरी, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Nishads
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: आजीविका के संकट के बीच, निषाद इस बार किस पार्टी पर भरोसा जताएंगे?
    07 Mar 2022
    निषाद समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को अब मछली पकड़ने और रेत खनन के ठेके नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी पारंपरिक आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License