NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 991 नये मामले, 43 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बाद कोरोना की मध्य प्रदेश में रफ़्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। बीते दिन मध्य प्रदेश में 190 नये मामले आये और 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Apr 2020
cartoon click

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी आकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल सक्रमितों की संख्या 14,378 पहुंच गयी है। इनमें से 1,992 लोगों को ठीक किया जा चुका है। लेकिन कोरोना के संक्रमण से कुल 480 लोगों की मौत भी हुई है और इस समय 11,906 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

देश में 24 घंटों में यानी (17 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 991 नये मामले सामने आये हैं। 243 लोग को ठीक भी किया जा चुका है, 43 लोगों की मौत हुई है। इस तरह 705 नये सक्रिय मामले और जुड़ गए हैं।

अगर हम रात भर यानी (17 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज सुबह 8 बजे तक) की बात करें तो कुल 991 नये मामलो में से 543 मामले रात में ही आये हैं और 28 लोगो की मौत हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल रात 9 बजे तक कुल 318,449 व्यक्तियों से 335,123 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमे से 14,098 संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गये।

बीते दिन यानी (17 अप्रैल रात 9 बजे तक) कुल 31,083 सैंपल की जांच की गयी है जिनमें से 1,443 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश में सबसे अधिक नये मामले मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से सामने आये हैं। महाराष्ट्र के बाद कोरोना की मध्य प्रदेश रफ़्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। बीते दिन मध्य प्रदेश में कोरोना के 190 नये मामले सामने आये, गुजरात में 169 मामले, महाराष्ट्र में 118 मामले, राजस्थान में 98 मामले, दिल्ली में 67 मामले, तेलंगाना में 66 मामले, तमिलनाडु में 56 मामले, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 44 -44  मामले, आंध्र प्रदेश में 38 मामले, वेस्ट बंगाल में 32 मामले, हरियाणा में 20 मामले, पंजाब में 16 मामले, जम्मू और कश्मीर में 14 मामले, झारखंड में 5 मामले, बिहार, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 3-3 मामले, मेघालय में 2 मामले और एक-एक मामला केरल, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है |       

देश के 11  राज्य व केन्द्र-शासित प्रदेश जिनमे कोरोना का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है उनमें ओडिशा, चंडीगढ़, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, लद्दाख, मिज़ोरम और नागालैंड शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

बीते दिन देश में कोरोना से 43 लोगों की मौतें हो चुकी है जिनमें से 16 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है, 8 लोगों की मौत राजस्थान में, 7 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 5 लोगों की मौत गुजरात में, 4 लोगों की मौत दिल्ली में  और एक-एक की मौत उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और बिहार में हुई है।

2_24.JPG

India highly Infected states line chart 18 april.JPG

corona update.jpg

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona New Cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • RAHANE PUJARA
    भाषा
    रणजी ट्राफी: रहाणे और पुजारा पर होंगी निगाहें
    23 Feb 2022
    अपने फॉर्म से जूझ रहे आंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अब रणजी ट्रॉफी से वापसी की कोशिश करेंगे। 24 फरवरी को होने वाले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों पर खास नज़र होगी।
  • ibobi singh
    भाषा
    मणिपुर के लोग वर्तमान सरकार से ‘ऊब चुके हैं’ उन्हें बदलाव चाहिए: इबोबी सिंह
    23 Feb 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा "मणिपुर के लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। वह खुलकर कह नहीं पा रहे। भाजपा झूठ बोल रही है और खोखले दावे कर रही है। उन्होंने अपने किसी भी वादे को…
  • तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: बीजेपी के गढ़ पीलीभीत में इस बार असल मुद्दों पर हो रहा चुनाव, जाति-संप्रदाय पर नहीं बंटी जनता
    23 Feb 2022
    पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): जैसा वायदा किया गया था, क्या किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है? क्या लखीमपुर खीरी में नरसंहार के लिए किसानों को न्याय मिल गया है?
  • vaccine
    ऋचा चिंतन
    शीर्ष कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं ने गरीब देशों को निराश किया
    23 Feb 2022
    फ़ाइज़र, मोडेरना एवं जेएंडजे जैसे फार्मा दिग्गजों ने न तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोवाक्स में ही अपना कोई योगदान दिया और न ही गरीब देशों को बड़ी संख्या में खुराक ही मुहैया कराई है।
  • vvpat
    एम.जी. देवसहायम
    चुनाव आयोग को चुनावी निष्ठा की रक्षा के लिहाज़ से सभी वीवीपीएटी पर्चियों की गणना ज़रूरी
    23 Feb 2022
    हर एक ईवीएम में एक वीवीपैट होता है, लेकिन मतों की गिनती और मतों को सत्यापित करने के लिए काग़ज़ की इन पर्चियों की गिनती नहीं की जाती है। यही वजह है कि लोग चुनावी नतीजों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License