NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 22,890 नए मामले, 338 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,890 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 99 लाख 79 हज़ार 447 हो गयी है। जिनमे एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.14 फ़ीसदी यानी 3 लाख 13 हज़ार 831 रह गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Dec 2020
 कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 22,890 नए मामले, 338 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 18 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,890 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 338 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 31,087 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में आज 8,535 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 99 लाख 79 हज़ार 447 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 44 हज़ार 789 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.40 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 95 लाख 20 हज़ार 827 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.14 फ़ीसदी यानी 3 लाख 13 हज़ार 831 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 15 करोड़ 89 लाख 18 हज़ार 646 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 13 हज़ार 406 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,890 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,969 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,245 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,584 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,526 मामले, दिल्ली से 1,363 मामले, कर्नाटक से 1,236 मामले, तमिलनाडु से 1,174 मामले, मध्य प्रदेश से 1,161 मामले, राजस्थान से 1,122 मामले, गुजरात से 1,115 मामले, हरियाणा से 714 मामले, उत्तराखंड से 620 मामले, बिहार से 556 मामले, तेलंगाना से 551 मामले और आंध्र प्रदेश से 534 नए मामले सामने आए हैं।

 साथ ही हिमाचल प्रदेश से 463 मामले, पंजाब से 448 मामले, जम्मू और कश्मीर से 385 मामले, ओडिशा से 351 मामले, झारखंड से 211 मामले, असम से 106 मामले, गोवा से 88 मामले, मणिपुर से 81 मामले, मेघालय से 69 मामले, चंडीगढ़ से 62 मामले, पुडुचेरी से 40 मामले, नगालैंड से 33 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 29 मामले, त्रिपुरा से 21 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 10 मामले, मिज़ोरम से 9 मामले, सिक्किम से 8 मामले, लद्दाख से 5 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आया है।

 राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 338 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 65 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 44 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 27 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 17 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और ओड़िशा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत झारखंड, असम, गोवा, मणिपुर और नागालैंड में हुई, दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज की मौत तेलंगाना और सिक्किम में हुई है।

 

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World    

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
CSSE

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License