NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 4,329 मरीज़ों की मौत, अब तक ढाई करोड़ से ज़्यादा लोग संक्रमित 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 52 लाख 28 हज़ार 996 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 May 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 18 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के दूसरे दिन भी 3 लाख से कम यानी 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन कोरोना से आज फिर एक दिन में सबसे ज़्यादा 4,329 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 4,22,436 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,63,232 मामले कम हुए हैं।

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं, लेकिन मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जैसे - महाराष्ट्र में क़रीब दो महीने बाद 26,616 नए मामले सामने आए लेकिन इसी बीच 1,000 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में डेढ़ महीने बाद 4,524 नए मामले सामने आए लेकिन 335 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ महीने बाद 9,345 नए मामले सामने आए लेकिन 271 लोगों की मौत हुई और उत्तराखंड में भी करीब डेढ़ महीने बाद 3,739 नए मामले सामने आए है लेकिन 223 लोगों की मौत हुई है।  

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 52 लाख 28 हज़ार 996 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 78 हज़ार 719 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 85.60 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 15 लाख 96 हज़ार 512 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 13.29 फ़ीसदी यानी 33 लाख 53 हज़ार 765 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ 44 लाख 53 हज़ार 149 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 10 हज़ार 418 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 31 करोड़ 82 लाख 92 हज़ार 881 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 69 हज़ार 223 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कर्नाटक से 38,603 मामले, तमिलनाडु से 33,075 मामले, महाराष्ट्र से 26,616 मामले, केरल से 21,402 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,003 मामले, आंध्र प्रदेश से 18,561 मामले, राजस्थान से 11,597 मामले, ओडिशा से 10,757 मामले, उत्तर प्रदेश से 9,345 मामले, हरियाणा से 7,488 मामले, गुजरात से 7,135 मामले, पंजाब से 6,881 मामले, छत्तीसगढ़ से 6,577 मामले, असम से 6,394 मामले, मध्य प्रदेश से 5,921 मामले, बिहार से 5,920 मामले, दिल्ली से 4,524 मामले, तेलंगाना से 3,961 मामले और उत्तराखंड से 3,739 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 3,546 मामले, जम्मू और कश्मीर से 3,344 मामले, झारखंड से 2,507 मामले, गोवा से 1,562 मामले, पुडुचेरी से 1,446 मामले, त्रिपुरा से 746 मामले, मेघालय से 634 मामले, चंडीगढ़ से 620 मामले, मणिपुर से 330 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 304 मामले, नागालैंड से 273 मामले, मिज़ोरम से 239 मामले, लक्ष्द्वीप से 219 मामले, लद्दाख से 130 मामले, सिक्किम से 70 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 49 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 35 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में संक्रमण के कारण एक दिन में सबसे ज़्यादा 4,329 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 1,000 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 476 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 340 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 335 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 271 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 223 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 191 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 157 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 149 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 147 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 114 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 109 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 96 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 92 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 87 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 81 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 73 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 60 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 53 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 30 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 28 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 7 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    पीपल्स डिस्पैच
    ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    26 Jul 2021
    रविवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में सत्तारूढ़ एन्नाहदा पार्टी के कार्यालयों पर हिंसक हमले हुए, साथ ही राजधानी ट्यूनिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी ख़बरें सामने आई हैं।
  • इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    26 Jul 2021
    पिछले साल अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से विशेष रूप से देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी पर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।
  • मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    सुबोध वर्मा
    मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    26 Jul 2021
    जनता के प्रमुख मुद्दों पर सरकार के लचर रवैये के ख़िलाफ़ मेहनतकश लोगों ने 'भारत बचाओ' आंदोलन की शुरूआत कर दी है। 
  • टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    लेस्ली ज़ेवियर
    टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    26 Jul 2021
    टोक्यो ओलंपिक में जीत दर्ज करने वाली भारतीय दल की पहली मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने सबको दिखा दिया है कि क़दम दर क़दम आगे बढ़ते हुए लम्बे समय तक खेलना होता क्या है। वह एक जुझारू, आक्रामक, सीधे-सीधे भिड़…
  • मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    भाषा
    मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    26 Jul 2021
    वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License