NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में छठे दिन भी रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले, अब तक डेढ़ करोड़ से ज़्यादा लोग संक्रमित
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 50 लाख 61 हज़ार 919 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Apr 2021
कोरोना अपडेट: देश में छठे दिन भी रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले, अब तक डेढ़ करोड़ से ज़्यादा लोग संक्रमित

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 19 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार छठे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से लगातार तीसरे दिन अब तक की एक दिन की सबसे ज़्यादा 1,619 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,44,178 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,28,013 मामलों की बढ़ोतरी हुई है |

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 50 लाख 61 हज़ार 919 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 78 हज़ार 769 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 86 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 29 लाख 53 हज़ार 821 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12.80 फ़ीसदी यानी 19 लाख 29 हज़ार 329 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ 38 लाख 52 हज़ार 566 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 12 लाख 30 हज़ार 7 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 26 करोड़ 78 लाख 94 हज़ार 549 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 56 हज़ार 133 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकार्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 68,631 मामले, उत्तर प्रदेश से 30,566 मामले, दिल्ली से 25,462 मामले, कर्नाटक से 19,067 मामले, केरल से 18,257 मामले, छत्तीसगढ़ से 12,345 मामले, मध्य प्रदेश से 12,248 मामले, तमिलनाडु से 10,723 मामले, गुजरात से 10,340 मामले, राजस्थान से 10,262 मामले, बिहार से 8,690 मामले, पश्चिम बंगाल से 8,419 मामले, हरियाणा से 7,177 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,582 मामले, पंजाब से 4,900 मामले, तेलंगाना से 4,009 मामले, झारखंड से 3,992 मामले, ओडिशा से 3,664 मामले और उत्तराखंड से 2,630 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 1,526 मामले, गोवा से 951 मामले, हिमाचल प्रदेश से 788 मामले, पुडुचेरी से 663 मामले, असम से 639 मामले, चंडीगढ़ से 625 मामले, लक्ष्यद्वीप से 114 मामले, सिक्किम से 105 मामले, मेघालय से 73 मामले, मणिपुर से 62 मामले, लद्दाख से 60 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 59 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 55 मामले, मिज़ोरम से 45 मामले, त्रिपुरा से 32 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 20 मामले और नागालैंड से 19 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,619 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 398 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 138 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 141 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 103 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 94 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 78 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 50 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 60 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 56 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 33 मरीज़ों की मौत हुई और राजस्थान में 31 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हरियाणा में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 27 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 25 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 14 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और असम में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत मेघालय में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Modi in Varanasi
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव : पीएम मोदी की 1 लाख करोड़ की घोषणा कितनी प्रभावी?
    24 Dec 2021
    इसमें से क़रीब 70,000 करोड़ रुपये एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों के लिए हैं।
  • otting massacre
    सुकुमार मुरलीधरन
    नागालैंड ओटिंग नरसंहार और लोकतंत्र में अपवाद की स्थिति
    24 Dec 2021
    सुकुमार मुरलीधरन लिखते हैं कि नागालैंड में हुई यह हालिया त्रासदी अंदरूनी संघर्ष की स्थितियों में ज़्यादा से ज़्यादा ताक़त के इस्तेमाल को लेकर सज़ा से छूट दिये जाने के ख़तरों और विरोधाभास को सामने…
  • parliament
    रवि शंकर दुबे
    टाइमलाइन : संसद के शीतकालीन सत्र में क्या कुछ हुआ, विपक्षी सांसदों को क्यों रहना पड़ा संसद से बाहर?
    23 Dec 2021
    संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को ख़त्म हो गया। इस सत्र में भी विपक्ष का विरोध और सरकार की नज़रअंदाज़ी जारी रही।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    अयोध्या ज़मीन घोटाला, 'धर्म संसद' में नफ़रत का खेल और अन्य ख़बरें
    23 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी अयोध्या का ज़मीन मामला, हरिद्वार के धर्म संसद में फैली नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Afghanistan
    न्यूज़क्लिक टीम
    2.2 करोड़ अफ़ग़ानियों को भीषण भुखमरी में धकेला अमेरिका ने, चिले में वाम की ऐतिहासिक जीत
    23 Dec 2021
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अमेरिकी sanctions की वजह से भुखमरी के भीषण संकट को झेल रहे अफ़गानिस्तान पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। साथ ही चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License