NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज साढ़े तीन महीने बाद 500 से कम मरीज़ों की मौत हुई
देश में 24 घंटों में कोरोना के 38,164 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 11 लाख 44 हज़ार 229 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : Business Standard

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 19 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,164 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज साढ़े तीन महीने बाद 500 से कम यानी 499 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा 180 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 38,660 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 995 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 11 लाख 44 हज़ार 229 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 14 हज़ार 108 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.31 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 3 लाख 8 हज़ार 456 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.35 फ़ीसदी यानी 4 लाख 21 हज़ार 665 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 40 करोड़ 64 लाख 81 हजार 493 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 63 हज़ार 123 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 44 करोड़ 54 लाख 22 हज़ार 256 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 63 हज़ार 593 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,164 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 13,956 मामले, महाराष्ट्र से 9,000 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,974 मामले, ओडिशा से 2,215 मामले, तमिलनाडु से 2,079 मामले, कर्नाटक से 1,708 मामले, असम से 1,329 मामले, मणिपुर से 963 मामले, पश्चिम बंगाल से 801 मामले, तेलंगाना से 578 मामले, मेघालय से 388 मामले, मिज़ोरम से 335 मामले, त्रिपुरा से 286 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 256 मामले, छत्तीसगढ़ से 165 मामले और सिक्किम से 155 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 146 मामले, गोवा से 120 मामले, नागालैंड से 106 मामले, पुडुचेरी से 100 मामले, पंजाब से 86 मामले, बिहार में 81 मामले, हिमाचल प्रदेश से 54 मामले, दिल्ली से 51 मामले, गुजरात से 37 मामले, हरियाणा से 35 मामले, झारखंड से 32 मामले, राजस्थान से 26 मामले, उत्तर प्रदेश से 25 मामले, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 19-19 मामले, मध्य प्रदेश से 18 मामले, लद्दाख से 11 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4 मामले और लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3-3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 499 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 180 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 81 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 36 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 29 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 15 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और हरियाणा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड और उत्तर प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, त्रिपुरा और सिक्किम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, गोवा, पुडुचेरी, बिहार और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और राजस्थान में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन की वजह से घर-घर चक्कर काट रहे हैं गृह मंत्री : धर्मेंद्र मलिक
    29 Jan 2022
    जाटलैंड यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन ने कितनी बदली है तस्वीर, क्या चलेगा भाजपा का सांप्रदायिक कार्ड, इस पर वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की भारतीय किसान यूनियन के अहम चेहरे और मीडिया…
  • uttarpradesh
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: जिसके सर होगा पूर्वांचल का हाथ, वही करेगा यूपी में राज!
    29 Jan 2022
    देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा उत्तर प्रदेश हर बार यही सोचता है कि इस बार तो विकास पर चुनाव होंगे, लेकिन गाड़ी आकर आखिरकार जातिवाद पर ही अटक जाती है, ऐसे में पूर्वांचल का जातीय समीकरण हर बार राजनीतिक…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड 2022: क्या खदबदा रहा है पहाड़ के भीतर, पहाड़ की सियासत, पहाड़ के सवाल
    29 Jan 2022
    सन् 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना उत्तराखंड राज्य आज तक अपनी तकदीर नहीं बदल पाया। हर बार इस आशा में सरकार बदलता है कि शायद इस बार अच्छा होगा...लेकिन इसके अच्छे दिन नहीं आते। भाजपा और कांग्रेस…
  • GANDHI JI
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: टीवी स्टूडियो में गांधी जी के साथ महाबहस
    29 Jan 2022
    बापू मुस्कुरा के बोले— मुझे तो इतने साल पहले मारा जा चुका है। फिर आप मुझे मारने के लिए अब क्यों परेशान हो रहे हैं?
  • Bundelkhand
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः योगी सरकार के 5 साल बाद भी पानी के लिए तरसता बुंदेलखंड
    29 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड स्पेशल पैकेज के तहत जितना पैसा दिया गया उसका 66% यानी 1445.74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पानी का संकट दूर करने के लिए किया गया लेकिन स्थिति नहीं बदली।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License