NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में इस साल एक दिन में सर्वाधिक 72,330 नए मामले आए सामने
देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 22 लाख 21 हज़ार 665 हुए।इसके अलावा कोरोना से आज करीब 4 महीने बाद साढ़े चार सौ से ज़्यादा यानि 459 मरीज़ों की मौत हुई है।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
01 Apr 2021
कोरोना अपडेट: देश में लगातार बढ़ रहे केस, पिछले 24 घंटो में सामने आए 72,330 नए मामले
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 1 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 72,330 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज करीब 4 महीने बाद साढ़े चार सौ से ज़्यादा यानि 459 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में हालात सबसे ज़्यादा ख़राब है, महाराष्ट्र में आज फिर से 39,544 नए मामले दर्ज किये गए और 227 मरीज़ों को अपनी जान गवानी पड़ी है | हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 40,382 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 31,489 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 22 लाख 21 हज़ार 665 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 62 हज़ार 927 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 93.88 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 14 लाख 74 हज़ार 683 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4.77 फ़ीसदी यानी 5 लाख 84 हज़ार 55 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ 51 लाख 17 हज़ार 896 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 63 हज़ार 543 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 24 करोड़ 47 लाख 98 हज़ार 621 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 25 हज़ार 681 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,330 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 39,544 मामले, छत्तीसगढ़ से 4,563 मामले, कर्नाटक से 4,225 मामले, पंजाब से 2,944 मामले, केरल से 2,653 मामले, तमिलनाडु से 2,579 मामले, गुजरात से 2,360 मामले, मध्य प्रदेश से 2,332 मामले, दिल्ली से 1,819 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,198 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,184 मामले, हरियाणा से 1,106 मामले, पश्चिम बंगाल से 982 मामले, राजस्थान से 906 मामले, तेलंगाना से 887 मामले, झारखंड से 693 मामले, जम्मू और कश्मीर 373 से मामले, ओडिशा से 297 मामले, उत्तराखंड से 293 मामले, हिमाचल प्रदेश से 285 मामले, चंडीगढ़ से 266 मामले, बिहार से 259 मामले, गोवा से 200 मामले, पुडुचेरी से 127 मामले और नागालैंड से 107 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 49 मामले, लद्दाख से 38 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 19 मामले, त्रिपुरा से 14 मामले, मेघालय से 9 मामले, मणिपुर से 7 मामले, लक्षद्वीप से 5 मामले, मिज़ोरम से 3 मामले और दो-दो नए मामले सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आए है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 459 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 227 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 55 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 39 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 26 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 19 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और मध्य प्रदेश में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हुई, तीन मरीज़ों की मौत हिमाचल प्रदेश में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गोवा और असम में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BSL
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : पूर्वजों ने ज़मीनें दीं उद्योग विकास के लिए, उनके विस्थापित प्रशिक्षित बच्चे भटक रहें हैं काम के लिए 
    25 Oct 2021
    बोकारो स्टील सिटी प्रबंधन द्वारा नियोजन के वायदे से मुकरने के खिलाफ विस्थापित युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
  • Moscow
    एम. के. भद्रकुमार
    मास्को सम्मेलन में तालिबान विजेता बनकर उभरा है
    25 Oct 2021
    अफगानिस्तान में होने वाली निरंतर घटनाओं पर एक नज़र में इस दफा 10 क्षेत्रीय राज्यों और तालिबान के बीच हुआ मास्को सम्मेलन पर केंद्र-बिंदु को रखा गया है।
  • Doodh Ganga
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    दूध गंगा के बचाव में आगे आया एनजीटी
    25 Oct 2021
    डॉ राजा मुजफ्फर भट पिछले कई वर्षों से सरकारी एजेंसियों की वजह कश्मीर में दूध गंगा नदी को व्यापक रूप से प्रदूषित होने के बारे में लिखते रहे हैं और लेकिन उनके इन अथक प्रयासों के बावजूद, इस समस्या को…
  • Ashram-3
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला, माकपा ने कहा- ये संविधान पर हमला है 
    25 Oct 2021
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सेट पर जबरदस्ती घुस आए और इस दौरान उन्होंने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की। 
  • tax.
    सुबोध वर्मा
    मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स का बोझ आम जनता पर लादा
    25 Oct 2021
    सीमा शुल्क संग्रह में गिरावट बताती है कि आयात को आसान बनाया जा रहा है जो भारतीय उत्पादकों को तबाह कर रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License