NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पहली बार 4 लाख से ज़्यादा नए मामले, 3,523 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में संक्रमण के मामलो की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख 64 हज़ार 969 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में पहली बार 4 लाख से ज़्यादा नए मामले, 3,523 मरीज़ों की मौत
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 1 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पहली बार 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटो में 3,523 मरीज़ों की मौत हुई है |  साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित क़रीब 3 लाख यानि 2,99,988 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 98,482 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमण के मामलो की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख 64 हज़ार 969 हो गयी है। जिनमें से 2 लाख 11 हज़ार 853 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 81.83 फ़ीसदी हो गया है, यानी कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 56 लाख 84 हज़ार 406 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 17.05 फ़ीसदी यानी 32 लाख 68 हज़ार 710 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 15 करोड़ 49 लाख 89 हज़ार 635 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 27 लाख 44 हज़ार 485 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 28 करोड़ 83 लाख 37 हज़ार 385 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 45 हज़ार 299 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख से ज़्यादा यानि 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें महाराष्ट्र से 62,919 मामले, कर्नाटक से 48,296 मामले, केरल से 37,199 मामले, उत्तर प्रदेश से 34,372 मामले, दिल्ली से 27,047 मामले, तमिलनाडु से 18,692 मामले, पश्चिम बंगाल से 17,411 मामले, आंध्र प्रदेश से 17,354 मामले, राजस्थान से 17,155 मामले, बिहार से 15,853 मामले, छत्तीसगढ़ से 14,994 मामले, गुजरात से 14,605 मामले, हरियाणा से 13,833 मामले, मध्य प्रदेश से 12,400 मामले, ओडिशा से 8,681 मामले, तेलंगाना से 7,754 मामले, पंजाब से 6,063 मामले, झारखंड से 5,961 मामले और उत्तराखंड से 5,654 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 3,532 मामले, असम से 3,197 मामले, गोवा से 3,024 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,358 मामले, पुडुचेरी से 1,195 मामले, चंडीगढ़ से 724 मामले, मणिपुर से 271 मामले, मेघालय से 229 मामले, नागालैंड से 226 मामले, सिक्किम से 205 मामले, त्रिपुरा से 173 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 170 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 163 मामले, लक्ष्यद्वीप से 105 मामले, लद्दाख से 103 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 74 मामले और मिज़ोरम से एक नया मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 3,523 मरीजों की मौत हुई है | जिनमें से महाराष्ट्र में 828 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 375 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 332 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 269 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 217 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 173 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 155 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 122 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 120 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और पंजाब में 113-113 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 98 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 97 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 96 मरीज़ों की मौत हुई और बिहार में 80 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आन्ध्र प्रदेश में 64 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 51 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 49 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 37 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 30 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 26 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 14 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 5 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख में 3 मरीज़ों की मौत हुई मेघालय में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत सिक्किम, त्रिपुरा और मिज़ोरम में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ROAD
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: बारिश से भारी संख्या में सड़कों और पुलों का बहना किसका संकेत?
    31 Aug 2021
    उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के अधिकांश मुख्य मार्गों पर लैंडस्लाइड की घटनायें हुई हैं, जिससे भारी संख्या में सड़कें बंद हैं, इसके अलावा ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें भी बड़ी संख्या में बंद हैं। …
  • DR JUSTICE D.Y. CHANDRACHUD
    डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
    "सत्ता से सच बोलना: नागरिक और क़ानून ": डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ का न्यायमूर्ति एम.सी. छागला स्मृति व्याख्यान में दिया गया संपूर्ण व्याख्यान  
    31 Aug 2021
    मैं इस बात से इन्कार नहीं करूंगा कि हमारे सामने चुनौती कठिन है और इसके लिए हम सभी की तरफ़ से निरंतर कोशिश करने की ज़रूरत है।
  •  मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    31 Aug 2021
    कभी शांत प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश इन दिनों सांप्रदायिकता की प्रयोगशाला बन रहा है उसमें स्थानीय निकायों में अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करने से उन तत्वों को न केवल सत्ता का खुला संरक्षण मिलने…
  • thiland
    पीपल्स डिस्पैच
    विरोध तेज़ होने पर थाईलैंड सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव
    31 Aug 2021
    भ्रष्टाचार और महामारी के कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और उनके मंत्रिमंडल के पांच अन्य सदस्यों को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा रहा है।
  • yaman
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन में सऊदी हमले के पीड़ित परिवारों के लोगों का आईसीसी से युद्ध अपराधों की जांच का आग्रह
    31 Aug 2021
    सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन में कुछ देश आईसीसी के रोम अधिनियम के हस्ताक्षरकर्ता हैं। ये अधिनियम कई मानवाधिकारों के उल्लंघन और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों को आईसीसी के अधिकार क्षेत्र के अधीन लाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License