NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में सबसे ज़्यादा 1,993 नये मामले, 73 लोगों की मौत
संक्रमण के 1,993 नये मामले, यह एक दिन यानी 24 घंटे में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 अप्रैल को 1990 नये केस सामने आए थे। इसी तरह एक दिन में 73 मौत भी सबसे बड़ी संख्या है। 29 अप्रैल को भी 73 मौतें हुईं थी। यह दूसरी बार है कि इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है।  
न्यूज़क्लिक टीम
01 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल, 30 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 1 मई सुबह 8 बजे तक सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण के 1,993 नये मामले सामने आये और 73 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 564 मरीज़ों को ठीक जा चुका हैं।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 35,043 हो गयी है, जिसमे से अभी तक 25.37 फ़ीसदी यानी 8,889 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कोरोना से कुल 1,147 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 25,007 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 1 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 9,02,654 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 72,453 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

corona morning.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश भर में 24 घंटों में सबसे अधिक नये मामले 5 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 583 मामले, गुजरात से 313 मामले, तमिलनाडु से 161 मामले, राजस्थान से 146 मामले और मध्य प्रदेश से 99 सामने आये हैं।

साथ ही दिल्ली से 76 मामले, आंध्र प्रदेश से 71 मामले, उत्तर प्रदेश से 69 मामले, वेस्ट बंगाल से 37 मामले, जम्मू और कश्मीर से 33 मामले, कर्नाटक से 30 मामले, तेलंगाना और बिहार से 26-26 मामले, ओडिशा से 17 मामले, असम से 4 मामले, हरियाणा से 3 मामले और 2-2 नये मामले केरल, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से सामने आये है |

देश के 12 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में 73 लोगों की मौत हुई है जिसमें 27 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, गुजरात में 17 लोगों की मौत हुई, वेस्ट बंगाल में 11 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 7 लोगों की मौत हुई और 3 लोगों की मौत दिल्ली में हुई है।

India Corona Update as on 1 May 9 AM.png

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Police Turkey fired tear gas to stop female protesters
    एपी
    तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले
    26 Nov 2021
    महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस्तांबुल की मुख्य सड़क इस्तिकलाल पर मार्च निकाला गया।
  • Siberia
    एपी
    रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत : रूसी मीडिया
    26 Nov 2021
    दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में घटना के वक्त लिट्सव्याजहन्या खदान में कुल 285 लोग थे और ‘वेंटिलेशन सिस्टम’ के माध्यम से खदान में धुआं जल्दी ही भर गया। इससे पहले, बचाव दल ने 239…
  • constitution
    भाषा
    संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर आघात कर रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
    26 Nov 2021
    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद आज संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
  • Akhilesh Yadav
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी के गठबंधन के बाद बीजेपी को नहीं मिलेगा स्पष्ट बहुमत - विशेषज्ञों का दावा
    26 Nov 2021
    अखिलेश और जयंत की साझेदारी से जाट और मुस्लिम क़रीब आ सकते हैं और इससे बीजेपी का संतुलन ख़राब हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License