NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए 86,821 नए मामले, एक दिन में 1,181 मरीज़ों की मौत
कोरोना से रोज़ाना एक हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत हो रही है। हालांकि रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन रोज़ाना आ रहे नए मामलों और मौत के मामलों पर अभी तक कोई रोकथाम नहीं हो पायी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 Oct 2020
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए 86,821 नए मामले, एक दिन में 1,181 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 1 अक्टूबर, गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,821 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना ने एक दिन में 1,181 मरीज़ों की जान ले ली है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 85,376 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 63 लाख 12 हज़ार 584 हो गयी है। जिनमें से अब तक 98 हज़ार 678 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 83.53 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अब तक 52 लाख 73 हज़ार 201 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख 40 हज़ार 705 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7 करोड़ 56 लाख 19 हज़ार 781 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 14 लाख 23 हज़ार 52 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,821 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 18,317 मामले, कर्नाटक से 8,856 मामले, केरल से 8,830 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,133 मामले, तमिलनाडु से 5,659 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,226 मामले, असम से 3,590 मामले, ओडिशा से 3,443 मामले, दिल्ली से 3,390 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,281 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,947 मामले, तेलंगाना से 2,214 मामले, राजस्थान से 2,173 मामले, मध्य प्रदेश से 2,004 मामले, हरियाणा से 1,625 मामले, बिहार से 1,443 मामले, पंजाब से 1,426 मामले, गुजरात से 1,390 मामले, झारखंड से 1,111 मामले और उत्तराखंड से 1,005 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 975 मामले, गोवा से 641 मामले, पुडुचेरी से 478 मामले, त्रिपुरा से 332 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 243 मामले, मणिपुर से 237 मामले, हिमाचल प्रदेश से 229 मामले, मेघालय से 176 मामले, नागालैंड से 123 मामले, चंडीगढ़ से 122 मामले, सिक्किम से 75 मामले, लद्दाख से 74 मामले, मिज़ोरम से 31 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 14 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 नए मामले सामने आए है।


राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,181 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 481 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 87 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 67 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 48 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 47 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में 41-41 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 35 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 26 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 23 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 20 मरीज़ों की मौत हुई, असम और जम्मू कश्मीर में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 15 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 14 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 10 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 8 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई और दो-दो मरीज़ों की मौत मणिपुर, सिक्किम और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Indian Economy
    न्यूज़क्लिक टीम
    पूंजी प्रवाह के संकेंद्रण (Concentration) ने असमानता को बढ़ाया है
    31 Jan 2022
    पिछले एक दशक में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा उधार देने का तरीका बदल गया है, क्योंकि बड़े व्यापारिक घराने भारत से बाहर पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित चंद्रा, जो आईआईटी दिल्ली में…
  • unemployment
    सोनिया यादव
    देश में बढ़ती बेरोज़गारी सरकार की नीयत और नीति का नतीज़ा
    31 Jan 2022
    बेरोज़गारी के चलते देश में सबसे निचले तबके में रहने वाले लोगों की हालत दुनिया के अधिकतर देशों के मुक़ाबले और भी ख़राब हो गई। अमीर भले ही और अमीर हो गए, लेकिन गरीब और गरीब ही होते चले जा रहे हैं।
  •  Bina Palikal
    राज वाल्मीकि
    हर साल दलित और आदिवासियों की बुनियादी सुविधाओं के बजट में कटौती हो रही है :  बीना पालिकल
    31 Jan 2022
    काफी सालों से देखते आ रहे हैं कि हर साल सोशल सेक्टर बजट- जो शिक्षा का बजट है, जो स्वास्थ्य का बजट है या जो बजट लोगों के उद्योग के लिए है, इस बजट की कटौती हर साल हम लोग देखते आ रहे हैं। आशा है कि इस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक चुटकी गाँधी गिरी की कीमत तुम क्या जानो ?
    31 Jan 2022
    न्यूज़ चक्र में आज अभिसार शर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बता रहे हैं कि कैसे गाँधी देश को प्रेरित करते रहेंगे।
  • nirmala sitharaman
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    2022-23 में वृद्धि दर 8-8.5 प्रतिशत रहेगी : आर्थिक समीक्षा
    31 Jan 2022
    समीक्षा के मुताबिक, 2022-23 का वृद्धि अनुमान इस धारणा पर आधारित हैं कि आगे कोई महामारी संबंधी आर्थिक व्यवधान नहीं आएगा, मानसून सामान्य रहेगा, कच्चे तेल की कीमतें 70-75 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License