NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3.17 लाख नए मामले, एक्टिव मामले 20 लाख के क़रीब पहुंचे 
देश में 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख से भी ज़्यादा यानी 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.03 फ़ीसदी यानी 19 लाख 24 हज़ार 51 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Jan 2022
corona
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 20 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख से भी ज़्यादा यानी 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से डेढ़ लाख से ज़्यादा मामले मात्र 5 राज्यों से सामने आए है | महाराष्ट्र से पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,697 नए मामले मामले सामने आए, वही कर्नाटक से 40,499 मामले, केरल से 34,217 मामले, तमिलनाडु से 26,981 मामले और गुजरात से 20,966 नए मामले सामने आए है | 

इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 491 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी ख़बर यह है की इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2 लाख से भी ज्यादा यानी 2,23,990 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 93,051 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 82 लाख 18 हज़ार 773 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 87 हज़ार 693 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 93.69 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 58 लाख 7 हज़ार 29 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.03 फ़ीसदी यानी 19 लाख 24 हज़ार 51 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 59 करोड़ 67 लाख 55 हज़ार 879 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 73 लाख 38 हज़ार 592 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 70 करोड़ 93 लाख 56 हज़ार 830 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 35 हज़ार 180 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,17,532 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 43,697 मामले, कर्नाटक से 40,499 मामले, केरल से 34,217 मामले, तमिलनाडु से 26,981 मामले, गुजरात से 20,966 मामले, उत्तर प्रदेश से 17,662 मामले, दिल्ली से 13,785 मामले, राजस्थान से 13,398 मामले, ओडिशा से 11,607 मामले, पश्चिम बंगाल से 11,447 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,057 मामले, हरियाणा से 8,847 मामले, असम से 8,339 मामले, पंजाब से 7,717 मामले, मध्य प्रदेश से 7,597 मामले, जम्मू कश्मीर से 5,818 मामले और छत्तीसगढ़ से 5,625 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड से 4,402 मामले, बिहार से 4,063 मामले, गोवा से 3,936 मामले, तेलंगाना से 3,557 मामले, हिमाचल प्रदेश से 3,147 मामले, झारखण्ड से 2,617 मामले, पुडुचेरी से 1,849 मामले, चंडीगढ़ से 1,502 मामले, त्रिपुरा से 1,185 मामले, मिज़ोरम से 983 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 435 मामले, सिक्किम से 427 मामले, मणिपुर से 358 मामले, मेघालय से 268 मामले, लद्दाख से 185 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 159 मामले, नागालैंड से 114 मामले, लक्षद्वीप से 44 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 42 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 491 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 134 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 49 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 38 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और दिल्ली में 35-35 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 29 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 21 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और झारखण्ड में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई और बिहार में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही छत्तीसगढ़ में 9 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और गोवा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और पुडुचेरी में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और मिज़ोरम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत नागालैंड में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भाषा
    'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
    24 Mar 2022
    चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन…
  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License