NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज चार महीने बाद सबसे कम 30 हज़ार नए मामले दर्ज  
देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,093 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.30 फ़ीसदी यानी 4 लाख 6 हज़ार 130 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : The Economic Times

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 20 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज चार महीने बाद कोरोना के सबसे कम यानी 30,093 नए मामले दर्ज किए गए और 400 से भी कम यानी 374 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 45,254 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 15,535 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 11 लाख 74 हज़ार 322 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 14 हज़ार 482 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.36 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 3 लाख 53 हज़ार 710 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.30 फ़ीसदी यानी 4 लाख 6 हज़ार 130 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 41 करोड़ 18 लाख 46 हजार 401 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 52 लाख 67 हज़ार 309 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 44 करोड़ 73 लाख 41 हज़ार 133 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 92 हज़ार 336 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,093 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 9,931 मामले, महाराष्ट्र से 6,017 मामले, तमिलनाडु से 1,971 मामले, असम से 1,797 मामले, ओडिशा से 1,648 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,628 मामले, कर्नाटक से 1,291 मामले, मिज़ोरम से 807 मामले, मणिपुर से 774 मामले, तेलंगाना से 746 मामले, पश्चिम बंगाल से 666 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 508 मामले, त्रिपुरा से 488 मामले, मेघालय से 387 मामले, छत्तीसगढ़ से 316 मामले और सिक्किम से 257 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 125 मामले, जम्मू और कश्मीर से 123 मामले, गोवा से 99 मामले, झारखंड से 64 मामले, नागालैंड से 62 मामले, बिहार में 54 मामले, पंजाब से 53 मामले, पुडुचेरी से 42 मामले, उत्तर प्रदेश से 37 मामले, दिल्ली से 36 मामले, उत्तराखंड से 34 मामले, राजस्थान से 33 मामले, हरियाणा से 30 मामले, गुजरात से 20 मामले, मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप से 12-12 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 मामले, लद्दाख से 7 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6 मामले और चंडीगढ़ से 4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 374 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 66 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और ओडिशा में 58-58 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 40 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 28 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 16 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और दिल्ली में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    श्रीलंका में सत्ता बदल के बिना जनता नहीं रुकेगीः डॉ. सिवा प्रज्ञासम
    12 May 2022
    स्पेशल इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की, श्रीलंका के मानवाधिकार कार्यकर्ता-ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता डॉ. सिवा प्रज्ञासम से और जानने की कोशिश की कि किस दिशा में बढ़ रहा है आंदोलन।
  •  delimitation report
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू कश्मीर की Delimitation की रिपोर्ट क्या कहती है?
    12 May 2022
    जम्मू कश्मीर से जुड़ा परिसीमन की रिपोर्ट क्या कहती है? भाजपा इस रिपोर्ट पर खुश क्यों हैं और भाजपा के अलावा दूसरी पार्टियां खफा क्यों है? क्या निष्पक्ष ढंग से परिसीमन किया गया? जम्मू कश्मीर के परिसीमन…
  • दमयन्ती धर
    खंभात दंगों की निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए मुस्लिमों ने गुजरात उच्च न्यायालय का किया रुख
    12 May 2022
    याचिका के मुताबिक पुलिस कथित तौर पर हिंदुओं और मुस्लिमों के द्वारा दायर की गई प्राथमिकियों पर जानबूझकर अलग-अलग तरीके से और दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच कर रही है।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !
    12 May 2022
    बोल के लब के आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं खरगोन में मुस्लिम महिलाओं के रैली की जिसमे निर्दोष लोगो को रिहा करने की मांग की गई हैं।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    योगी 2.0 का पहला बड़ा फैसला: लाभार्थियों को नहीं मिला 3 महीने से मुफ़्त राशन 
    12 May 2022
    पीएमजीकेएवाई ने भाजपा को विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License