NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 
देश में दो दिनों तक गिरावट के बाद फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,259 नए मामले सामने आए हैं। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 May 2022
covid

दिल्ली: देश में दो दिनों तक गिरावट के बाद फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है, हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना के मामलो में मामूली सी कमी आयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 20 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,259 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 19 मई को जारी आकड़ो में कोरोना के 2,364 मामले सामने आए थे | लेकिन चिंता की बात यह है की दो दिनों तक कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गयी थी अब फिर से कोरोना में मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। देश में करीब एक महीने बाद 17 मई को कोरोना के 2 हजार से कम यानी 1,569 मामले सामने आए थे, इसके बाद 18 मई को कोरोना के 1,829 मामले दर्ज किए गए थे | लेकिन 19 मई से कोरोना के 2 हजार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं | 

वहीं दिल्ली में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, दिल्ली में फिर से कोरोना के मामले के मामलो में बढ़ोतरी हो रही है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 520 मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है की दिल्ली में कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमित हो रहे लोगों से अधिक है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 817 लोगों के ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2,377 हो गयी है। दिल्ली में एक हफ्ते के भीतर 50 फीसदी से ज्यादा एक्टिव मामले कम हुआ है | 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 20 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 17 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दो मरीजों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई और एक मरीज़ की मौत दिल्ली में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,614 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 375 मामले कम हुए हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 31 हज़ार 822 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 323 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 92 हजार 455 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 44 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 96 लाख 32 हज़ार 518 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 12 हज़ार 766 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 58 लाख 55 हज़ार 351 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 51 हज़ार 179 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,259 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 520 मामले, केरल से 501 मामले, हरियाणा से 316 मामले, महाराष्ट्र से 267 मामले, उत्तर प्रदेश से 129 मामले, कर्नाटक से 124 मामले, राजस्थान से 65 मामले, तेलंगाना से 47 मामले, मध्य प्रदेश से 45 मामले, तमिलनाडु से 42 मामले, पश्चिम बंगाल से 36 मामले, मिज़ोरम से 34 मामले, पंजाब से 20 मामले, गुजरात से 19 मामले और गोवा से 15 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, ओडिशा और उत्तराखंड से 12-12 मामले, जम्मू कश्मीर से 11 मामले, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश से 8-8 मामले, झारखण्ड से 7 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, बिहार और पुडुचेरी से 5-5 मामले, सिक्किम से 3 मामले और एक-एक मामला आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री
    भाषा
    ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री
    08 Jul 2021
    ओडिशा के गंजम जिले में एक मंडल शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय केबल नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण करने की पहल की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License