NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,457 नए मामले, 375 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामले घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 3 लाख 61 हज़ार 340 हो गए है।
न्यूज़क्लिक टीम
21 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 21 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 34,457 नए मामले दर्ज किए गए और 375 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में आज फिर सबसे ज़्यादा यानी 105 मरीज़ों की मौत हुई वही केरल में 99 और ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 36,347 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,265 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 93 हज़ार 286 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 33 हज़ार 964 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.54 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 15 लाख 97 हज़ार 982 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 3 लाख 61 हज़ार 340 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 57 करोड़ 61 लाख 17 हज़ार 350 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 36 लाख 36 हज़ार 43 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 50 करोड़ 45 लाख 76 हज़ार 158 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 21 हज़ार 205 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,457 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 20,224 मामले, महाराष्ट्र से 4,365 मामले, तमिलनाडु से 1,668 मामले, कर्नाटक से 1,453 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,435 मामले, ओडिशा से 986 मामले, पश्चिम बंगाल से 758 मामले, असम से 708 मामले, मिज़ोरम से 645 मामले, मणिपुर से 372 मामले, तेलंगाना से 359 मामले, मेघालय से 232 मामले, जम्मू और कश्मीर से 159 मामले, हिमाचल प्रदेश से 155 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 125 मामले, गोवा से 120 मामले और त्रिपुरा से 115 मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 97 मामले, नागालैंड से 92 मामले, सिक्किम से 82 मामले, दिल्ली और पंजाब से 57-57 मामले, छत्तीसगढ़ से 48 मामले, उत्तर प्रदेश से 26 मामले, हरियाणा से 21 मामले, गुजरात और झारखंड से 17-17 मामले, उत्तराखंड से 15 मामले, राजस्थान से 14 मामले, बिहार से 11 मामले, मध्य प्रदेश से 8 मामले, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप से 5-5 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3-3 मामले सामने आए है। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 375 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 105 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 99 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 25 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 17 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 13 मरीज़ों की मौत हुई है। 

साथ ही पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 7 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, नागालैंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    12 Jan 2022
    क्या यूपी के दलित-पिछड़े भाजपा को हराने पर अमादा हैं? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विश्लेषण
  • भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    12 Jan 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं कि जिस तरह बीजेपी के कई नेता अखिलेश यादव के साथ जा रहे हैं, क्या इस से क्या भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें आने वाले चुनाव में और बढ़ने…
  • Bihar
    अनिल अंशुमन
    सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम
    12 Jan 2022
    बिहार स्थित भोजपुर जिला के अगीयांव विधान सभा क्षेत्र से माले के युवा विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में जनता द्वारा ‘सड़क पर अस्पताल’ का जन अभियान चलाना चर्चा का विषय बन रहा है।
  • न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी से असंतुष्ट विधायक, नफ़रती धर्म संसद पर SC में सुनवाई और अन्य ख़बरें
    12 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • DARA SINGH CHAUHAN
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफ़ा
    12 Jan 2022
    यूपी बीजेपी में नेताओं की बग़ावत तेज़ हो गई है। एक के बाद एक बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License