NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 5,326 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 174 हुए
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.23 फ़ीसदी यानी 79 हज़ार 97 हो गयी हैं, लेकिन ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | 
न्यूज़क्लिक टीम
21 Dec 2021
covid
Image courtesy : Medpage Today

दिल्ली: देश में कल सोमवार को पांच राज्यों से ओमिक्रॉन के 19 नए मामले सामने आए हैं | जिनमे दिल्ली से 8 मामले, कर्नाटक से 5, केरल से 4 और एक-एक मामला राजस्थान और गुजरात से सामने आया है | देश में अब ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 174 हो गयी है |  वही राज्यो में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकारे धीरे-धीरे पाबंदियो को ओर बढ़ रही है | गुजरात की राज्य सरकार ने ओमिक्रॉन के ख़तरे को देखते हुए राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसम्बर तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है | वहीं महाराष्ट्र में मुंबई शहर में 31 दिसम्बर तक धारा 144 लागू है | 

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 21 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 5,326 नए मामले दर्ज किये गए और 453 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 8,043 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,170 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 52 हज़ार 164 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 78 हज़ार 7 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 41 लाख 95 हज़ार 60 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.23 फ़ीसदी यानी 79 हज़ार 97 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 38 करोड़ 34 लाख 78 हज़ार 181 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 64 लाख 56 हज़ार 911 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 61 लाख 26 हज़ार 659 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 10 लाख 14 हज़ार 79 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,326 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,230 मामले, तमिलनाडु से 605 मामले, महाराष्ट्र से 544 मामले, पश्चिम बंगाल से 414 मामले, कर्नाटक से 222 मामले, मिज़ोरम से 217 मामले, ओडिशा से 186 मामले, तेलंगाना से 156 मामले, जम्मू और कश्मीर से 105 मामले, असम से 94 मामले, दिल्ली से 91 मामले, आंध्र प्रदेश से 75 मामले, गुजरात से 70 मामले, हिमाचल प्रदेश से 33 मामले, झारखण्ड से 32 मामले, हरियाणा से 31 मामले और उत्तर प्रदेश और गोवा से 27-27 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पंजाब से 24 मामले, मणिपुर से 23 मामले, मध्य प्रदेश से 20 मामले, राजस्थान और चंडीगढ़ से 14-14 मामले, छत्तीसगढ़ और लद्दाख से 13-13 मामले, उत्तराखंड से 11 मामले, पुडुचेरी से 10 मामले, त्रिपुरा से 9 मामले, बिहार और मेघालय से 5-5 मामले, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से 2-2 मामले और एक-एक मामला नागालैंड और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 453 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 419 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 6 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 4 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, मिज़ोरम और असम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत ओडिशा, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, उत्तराखंड, मेघालय और सिक्किम में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीएम आदित्यनाथ पर "अपनों" का सितम
    13 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज न्यूज़चक्र में चर्चा कर रहे हैं 'उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले चुनाव पर, क्या योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है ? अखिलेश यादव की पार्टी को लोगों का…
  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग टलने के बाद दसवीं और बारहवीं शिक्षकों की नियुक्त‍ि पर भी ग्रहण
    13 Dec 2021
    शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन कार्यक्रम के तहत घोषित 14 से 22 दिसंबर तक की काउंसलिंग को तत्काल प्रभाव से स्थगित किये जाने के बाद अब दसवीं-बारहवीं शिक्षकों के नियुक्ति…
  • cbse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी
    13 Dec 2021
    11 दिसम्बर को हुए दसवीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में एक अनसीन पैसेज में स्त्रियों की स्वतंत्रता को सामाजिक और पारिवारिक समसायों का प्रमुख ज़िम्मेदार बताया गया। संसद में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया…
  • modi
    सोनिया यादव
    क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?
    13 Dec 2021
    लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मृत लोगों और वैक्सीन न लेने वालों को भी डेटा एंट्री करते समय हुई गलती के…
  • Lata
    अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र की लावणी कलाकार महामारी की वजह से जीवनयापन के लिए कर रहीं संघर्ष
    13 Dec 2021
    कई लावणी कलाकारों ने बताया कि वह निजी लेनदारों से क़र्ज़ा लेकर घर चला रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License