NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 53 हज़ार नए मामले, 1,422 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 53,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.34 फ़ीसदी यानी 7 लाख 2 हज़ार 887 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
21 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : Mint

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 21 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 53,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,422 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे सबसे ज़्यादा यानी 605 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, वही तमिलनाडु में 182, कर्नाटक में 120 और केरल में 112 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 78,190 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और कुल एक्टिव मामलों में 26,356 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 99 लाख 35 हज़ार 221 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 88 हज़ार 135 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.35 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 88 लाख 44 हज़ार 199 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.34 फ़ीसदी यानी 7 लाख 2 हज़ार 887 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 28 करोड़ 36 हजार 898 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 30 लाख 39 हज़ार 996 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 39 करोड़ 24 लाख 7 हज़ार 782 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 88 हज़ार 699 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,256 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 11,647 मामले, महाराष्ट्र से 9,361 मामले, तमिलनाडु से 7,817 मामले, आंध्र प्रदेश से 5,646 मामले, कर्नाटक से 4,517 मामले, ओडिशा से 3,577 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,184 मामले, असम से 1,775 मामले, तेलंगाना से 1,006 मामले, मिज़ोरम से 662 मामले, जम्मू और कश्मीर से 585 मामले, पंजाब से 541 मामले, मणिपुर से 527 मामले, मेघालय से 390 मामले, छत्तीसगढ़ से 352 मामले, बिहार से 294 मामले और पुडुचेरी से 251 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 219 मामले, गोवा से 207 मामले, हरियाणा से 201 मामले, गुजरात से 185 मामले, त्रिपुरा से 175 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 158 मामले, राजस्थान से 144 मामले, झारखंड से 138 मामले, उत्तराखंड से 136 मामले, हिमाचल प्रदेश से 128 मामले, दिल्ली से 124 मामले, सिक्किम और मध्य प्रदेश से 87-87 मामले, नागालैंड से 57 मामले, चंडीगढ़ से 27 मामले, लद्दाख से 22 मामले, लक्षद्वीप से 13 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 12 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 नए मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 1,422 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 605 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 182 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 120 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 112 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 53 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 50 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 46 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 40 मरीज़ों की मौत हुई, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश में 30-30 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 24 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही जम्मू और कश्मीर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 11 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और दिल्ली में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय, गुजरात, त्रिपुरा और राजस्थान में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और सिक्किम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत नागालैंड और लद्दाख में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    त्रिपुरा: बिप्लब देब के इस्तीफे से बीजेपी को फ़ायदा या नुक़सान?
    16 May 2022
    बिप्लब देब के प्रदर्शन से केंद्रीय नेतृत्व नाख़ुश था लेकिन नए सीएम के तौर पर डॉ. माणिक साहा के नाम के ऐलान से बीजेपी के पुराने नेता नाराज़ बताए जाते हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी अपडेटः मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा, मुस्लिम पक्ष ने कहा- फव्वारे का पत्थर
    16 May 2022
    सर्वे टीम में शामिल हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन की ओर से दाखिल प्रार्थना-पत्र पर सीनियर सिविल जज ने वजुखाने की जगह को तत्काल सील करने का आदेश दिया है।
  • जेरेमी कोर्बिन
    केवल विरोध करना ही काफ़ी नहीं, हमें निर्माण भी करना होगा: कोर्बिन
    16 May 2022
    वैश्विक व्यवस्था संकट में नहीं है, जिसका कि कोई हल निकाला जा सकता है। दरअसल,यह सिस्टम ही संकट है और इसको दूर करना, उसको बदलना और उसे परिवर्तित करना होगा।
  • सोनाली कोल्हटकर
    जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं
    16 May 2022
    मौसम परिवर्तन एक जानलेवा ग़लत गणना का परिणाम है: वैश्विक कॉरपोरेट कंपनियों के मुनाफ़े के लिए ज़िन्दगियों को जोख़िम में डाला जा सकता है, यहां तक कि उन्हें गंवाया भी जा सकता है।
  • अजय सिंह
    मंगलेश को याद करते हुए
    16 May 2022
    मैं उसे किस रूप में याद करूं? ...मैं उसके उन इंसानी/वैचारिक पहलुओं के बारे में बात करना चाहूंगा, जो मुझे आज भी आकर्षित करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License