NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2.59 लाख नए मामले, 4,209 मरीजों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,551 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11.63 फ़ीसदी यानी 30 लाख 27 हज़ार 925 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
21 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2.59 लाख नए मामले, 4,209 मरीजों की मौत
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 21 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,551 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज 4,209 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,57,295 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,01,953 मामले कम हुए हैं।

देश में कई राज्यों के हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं। हालांकि नए मामले कम हुए है लेकिन कोरोना से अब भी रोजाना कई लोगों की अपनी जान गंवा रहे हैं। महाराष्ट्र में नए मामले कम हुए है लेकिन 24 घंटों में 984 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं कर्नाटक में 548, तमिलनाडु में 397, उत्तर प्रदेश में 236 और दिल्ली में 233 लोगों ने जान गंवाई है |

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख 31 हज़ार 991 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 91 हज़ार 331 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 87.24 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 27 लाख 12 हज़ार 735 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11.63 फ़ीसदी यानी 30 लाख 27 हज़ार 925 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 19 करोड़ 18 लाख 79 हज़ार 503 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 82 हज़ार 754 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 32 करोड़ 44 लाख 17 हज़ार 870 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 61 हज़ार 683 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,59,551 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 35,579 मामले, केरल से 30,491 मामले, महाराष्ट्र से 29,911 मामले, कर्नाटक से 28,869 मामले, आंध्र प्रदेश से 22,610 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,091 मामले, ओडिशा से 11,498 मामले, राजस्थान से 7,680 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,681 मामले, असम से 6,573 मामले, हरियाणा से 6,457 मामले, बिहार से 5,871 मामले, पंजाब से 5,469 मामले, छत्तीसगढ़ से 5,212 मामले, मध्य प्रदेश से 4,952 मामले, गुजरात से 4,773 मामले, जम्मू और कश्मीर से 4,169 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 3,660 मामले, उत्तराखंड से 3,658 मामले, दिल्ली से 3,231 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,648 मामले, झारखंड से 2,056 मामले, पुडुचेरी से 1,957 मामले, गोवा से 1,582 मामले, मेघालय से 1,183 मामले, त्रिपुरा से 863 मामले, मणिपुर से 644 मामले, चंडीगढ़ से 404 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 360 मामले, नागालैंड से 326 मामले, मिज़ोरम से 296 मामले, लक्ष्द्वीप से 290 मामले, सिक्किम से 249 मामले, लद्दाख से 107 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 102 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 49 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 4,209 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 984 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 548 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 397 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 236 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 233 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 191 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 162 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 159 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 129 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 128 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 127 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 114 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 113 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 98 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 88 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही असम में 74 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 67 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 66 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 64 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 60 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 44 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 28 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 25 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 23 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और नागालैंड में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और चंडीगढ़ में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ntpc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : रेलवे परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
    25 Jan 2022
    भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार की राजधानी पटना और आरा में रेलवे ट्रैक पर गत सोमवार को प्रदर्शन किया वहीं आज मंगलवार को नालंदा, बक्सर, नवादा समेत अन्य स्टेशनों पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर…
  • Biden
    पीपल्स डिस्पैच
    बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?
    25 Jan 2022
    जनआंदोलनों के दबाव की प्रतिक्रिया में बाइडेन ने अपने कार्यकाल के लिए ऊंचे-ऊंचे लक्ष्य तय किए थे। लेकिन इनमें से कितने पूरे हुए?
  • Sudha Bharadwaj
    एजाज़ अशरफ़
    सामाजिक कार्यकर्ताओं की देशभक्ति को लगातार दंडित किया जा रहा है: सुधा भारद्वाज
    25 Jan 2022
    जेल में अपने तजुर्बों का हवाला देते हुए और कामगारों की नुमाइंदगी करने वाली एक वकील के तौर पर जानी-मानी कार्यकर्ता कहती हैं कि भारत अब भी संविधान में किये गये इंसाफ़ और बराबरी के वादों को साकार करने…
  • Netaji
    सबरंग इंडिया
    नेताजी पर कब्ज़ा ज़माने की हिन्दू राष्ट्रवादी कवायद
    25 Jan 2022
    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती (23 जनवरी) के अवसर पर देश भर में अनेक आयोजन हुए. राष्ट्रपति भवन में उनके तैल चित्र का अनावरण किया गया. केंद्र सरकार ने घोषणा की कि नेताजी का जन्मदिन हर वर्ष '…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,55,874 नए मामले, 614 मरीज़ों की मौत 
    25 Jan 2022
    देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 97 लाख 99 हज़ार 202 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License