NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज दूसरे दिन भी एक्टिव मामलों में 2,000 से अधिक की बढ़ोतरी
देश में 24 घंटों में कोरोना के 41,383 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.31 फ़ीसदी यानी 4 लाख 9 हज़ार 394 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : DW

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 22 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,383 नए मामले दर्ज किए गए और 507 मरीज़ों की मौत हुई हैं। महाराष्ट्र में आज फिर 165 मरीज़ों की मौत हुई, वही केरल में 105 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 38,652 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,224 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 12 लाख 57 हज़ार 720 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 18 हज़ार 987 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.34 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 4 लाख 29 हज़ार 339 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.31 फ़ीसदी यानी 4 लाख 9 हज़ार 394 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 41 करोड़ 78 लाख 51 हजार 151 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 22 लाख 77 हज़ार 679 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 45 करोड़ 9 लाख 11 हज़ार 712 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 18 हज़ार 439 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,383 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 17,481 मामले, महाराष्ट्र से 8,159 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,527 मामले, ओडिशा से 1,927 मामले, तमिलनाडु से 1,891 मामले, कर्नाटक से 1,639 मामले, असम से 1,547 मामले, मणिपुर से 1,327 मामले, पश्चिम बंगाल से 869 मामले, तेलंगाना से 691 मामले, मिज़ोरम से 625 मामले, मेघालय से 558 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 418 मामले, त्रिपुरा से 253 मामले, सिक्किम से 251 मामले और छत्तीसगढ़ से 188 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 144 मामले, गोवा से 131 मामले, पुडुचेरी से 112 मामले, नागालैंड से 105 मामले, बिहार में 88 मामले, हिमाचल प्रदेश से 67 मामले, पंजाब से 66 मामले, दिल्ली से 62 मामले, उत्तर प्रदेश से 52 मामले, झारखंड से 46 मामले, उत्तराखंड से 37 मामले, हरियाणा से 35 मामले, गुजरात से 28 मामले, राजस्थान से 22 मामले, मध्य प्रदेश से 15 मामले, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 7-7 मामले, लद्दाख से 4 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3 मामले और एक नया मामला लक्षद्वीप से सामने आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 507 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 165 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 105 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 69 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 36 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 27 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 25 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई और मणिपुर में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल और मेघालय में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और गोवा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 4 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड, बिहार और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम और जम्मू कश्मीर में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार के बाद बंगाल के तीन अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव
    04 Jan 2022
    कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 70 डॉक्टर, कालीघाट के चितरंजन सेवा सदन और शिशु सदन अस्पताल के 24 डॉक्टर और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के 12 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या भारत में 'ओमिक्रॉन' की लहर शुरु हो चुकी है?
    04 Jan 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन, जो कि बहुत तेज़ी से फैल रहा है, पर चर्चा करेंगे। साथ ही हम ओमिक्रॉन के शुरुआती अध्ययन से हमें क्या पता चलता है इस बारे में जानने की कोशिश…
  • Arvind Kejriwal
    वर्षा सिंह
    चुनावी कुंभ:  उत्तराखंड के डॉक्टरों की अपील, चुनावी रैलियों पर लगे रोक
    04 Jan 2022
    मौजूदा परिस्थितियां पिछले वर्ष हरिद्वार कुंभ की याद भी दिलाती हैं। जब कुंभ को सांकेतिक रखने की जरूरत थी लेकिन साधु-संतों के मन की बात कहकर कुंभ पर जुटने वाली भीड़ पर रोक नहीं लगाई गई। पूरे देश में…
  •  Joe Biden
    एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन विवाद: अमेरिका ने रूस को बाहर निकलने का रास्ता दिखाया
    04 Jan 2022
    अगर पुतिन पीछे हटते हैं तो यह उनकी "मज़बूत नेता" वाली छवि को नुकसान पहुंचाएगा। इसका असर 2024 में होने वाले रूस के राष्ट्रपति चुनावों पर पड़ सकता है।
  • RITA
    रवि शंकर दुबे
    पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?
    04 Jan 2022
    सपा से कांग्रेस में शामिल हुई एक महिला पर 3 जनवरी को सुल्तानपुर में कुछ बदमाशों ने गोली चला दी, ग़ौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान महिला ने प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License