NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के 37,724 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 12 लाख के क़रीब
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 37,724 नए मामले दर्ज किये गए, इसके अलावा 648 मरीज़ों की मौत के मामले भी सामने आये हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर 11 लाख 92 हज़ार 915 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Jul 2020
Corona-update-india-22nd-july-covid-19

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार, 22 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 37,724 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 648 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इनमे 38 फ़ीसदी यानी 246 मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच राहत की देने वाली बात यह सामने आई है, बीते दिन कोरोना से जूझ रहे 28,472 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 11,92,915 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.12 फीसदी यानी 7,53,050 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 28,732 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 4,11,133 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 22 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,47,24,546 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,43,243 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 37,724 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,336 मामले, तमिलनाडु से 4,965 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,944 मामले, कर्नाटक से 3,649 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,261 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,128 मामले, तेलंगाना से 1,431 मामले, दिल्ली से 1,349 मामले, बिहार से 1,306 मामले, गुजरात से 1,026 मामले, राजस्थान से 983 मामले, मध्य प्रदेश से 785 मामले, केरल से 720 मामले, ओडिशा से 647 मामले, जम्मू और कश्मीर से 608 मामले, हरियाणा से 604 मामले, झारखंड से 403 मामले, पंजाब से 379 मामले, त्रिपुरा से 252 मामले, उत्तराखंड से 207 मामले, गोवा से 174 मामले और छत्तीसगढ़ से 168 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मणिपुर से 90 मामले, पुडुचेरी से 87 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 68 मामले, हिमाचल प्रदेश से 33 मामले, सिक्किम से 25 मामले, मेघालय से 24 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 21 मामले, मिज़ोरम से 20 मामले, चंडीगढ़ से 14 मामले, नागालैंड से 9 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 5 मामले और तीन नए मामले लद्दाख से सामने आए हैं। बीते दिन असम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 648 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुई है। महाराष्ट्र में 246 मरीज़ों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 75 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 62 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 61 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 37 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 35 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 34 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 27 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, 9-9 मरीज़ों की मौत राजस्थान, हरियाणा और जम्मू  कश्मीर में हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत केरल, पंजाब, त्रिपुरा और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    एजाज़ अशरफ़
    एमएसपी भविष्य की अराजकता के ख़िलाफ़ बीमा है : अर्थशास्त्री सुखपाल सिंह
    26 Nov 2021
    न्यूनतम समर्थन मूल्य और इसके आसपास के विवाद के बारे में आपके सभी संभावित प्रश्नों के जवाब।
  • tripura
    संदीप चक्रवर्ती, शांतनु सरकार
    त्रिपुरा निकाय चुनाव: विपक्ष का सत्तारूढ़ भाजपा-आईपीएफटी पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप
    26 Nov 2021
    सीपीआई (एम), टीएमसी द्वारा कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की शिकायत मिलने के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गृह मंत्रालय को केंद्रीय बलों की 2 अतिरिक्त कंपनियां भेजने के निर्देश के बावजूद हिंसा की…
  • Uttar Pardesh West
    तारिक अनवर
    उत्तरप्रदेश: मेंथे की खेती में अब पैसे नहीं, किसानों का सरकार पर अनदेखी का आरोप  
    26 Nov 2021
    उत्तर प्रदेश में मेंथा की खेती ने अपना आकर्षण इसलिए खो दिया है, क्योंकि किसान स्थिर मूल्य, एमएसपी और सरकारी समर्थन के बिना ही संघर्ष कर रहे हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 10,549 नए मामले, 488 मरीज़ों की मौत
    26 Nov 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 55 हज़ार 431 हो गयी है।
  • women and children are suffering from anemia
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    NFHS-5 : तक़रीबन 50 फ़ीसदी औरतें और बच्चे ख़ून की कमी की बीमारी से जूझ रहे हैं!
    26 Nov 2021
    सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 78% महिलाओं का बैंक खाता है तो 50% महिलाएं ख़ून की कमी से जूझ रही हैं। साल भर काम और काम का नगद मेहनताना महज़ 23 प्रतिशत महिलाओं को मिल रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License