NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1383 नये मामले, 50 लोगों की मौत
देश में बीते 24 घंटो में सबसे अधिक नये मामले महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश से सामने आये हैं। महाराष्ट्र से 552, गुजरात से 239 और उत्तर प्रदेश से 110 मामले सामने आये हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Apr 2020
COVID

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 19,984 पहुंच गयी है जिनमें से 3,870 लोगों को ठीक किया जा चुका है और 640 लोगों की मौत भी हो चुकी है। देश में अभी भी 15,474 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

पिछले 24 घंटों में यानी (21 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 22 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1383 नये मामले सामने आये और 50 लोगों की मौत हो गई साथ ही 618 लोगों को ठीक किया जा चुका है।

 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा 21 अप्रैल रात 9 बजे तक जारी आकड़ों के अनुसार कुल 4,62,621 सैंपल की जांच की गयी है जिनमें से 26,943 सैंपल की जांच बीते दिन में की गयी है।

 COVID.PNG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

सबसे अधिक नये मामले महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश से सामने आये हैं। महाराष्ट्र से 552 नये मामले सामने आये है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 5,218 पहुंच गयी है। गुजरात से 239 नये मामले सामने आये हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,178 पहुंच गयी है। उत्तर प्रदेश से 110 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,294 पहुंच गयी है।

साथ ही राजस्थान से 83 मामले, तमिलनाडु से 76, दिल्ली से 75, मध्य प्रदेश से 67, तेलंगाना से 55, आंध्र प्रदेश से 35, वेस्ट बंगाल से 31, केरल से 19, बिहार से 13, जम्मू और कश्मीर से 12, कर्नाटक से 10, ओडिशा से 5 और एक-एक मामला चंडीगढ़ और मेघालय से सामने आया है।

देश के 15 राज्य ऐसे भी रहे जिनमें बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इनमें हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और झारखंड शामिल हैं।

SA.PNG

 राज्य वार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 50 लोगो की मौत हो चुकी हैं जिनमें 19-19  लोगों की मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है, 3 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 2-2 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में, एक-एक की मौत तमिलनाडु, कर्नाटक और झारखंड में हुई है।

India Corona Update
Corona Update
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License