NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 14,821 नए मामले, 445 लोगों की मौत
देश भर में कुल मामलों की संख्या 4 लाख 25 हज़ार के पार पहुंच गई है। जिनमे से 13,699 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Jun 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटो में कोरोना के 14,821 नए मामले दर्ज किये गए है इसके अलावा बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 445 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में 9,440 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4,25,282 हो गयी है, जिसमें से 55.77 फीसदी यानी 2,37,196 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 13,699 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,74,387 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 69,50,493 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,43,267 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,821 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 3,870 मामले, दिल्ली से 3,000 मामले, तमिलनाडु से 2,532 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,137 मामले, तेलंगाना से 730 मामले, गुजरात से 580 मामले, आंध्र प्रदेश से 547 मामले, असम से 484 मामले, कर्नाटक से 453 मामले, पश्चिम बंगाल से 414 मामले, हरियाणा से 412 मामले, राजस्थान 394 मामले, ओडिशा से 304 मामले, छत्तीसगढ़ से 234 मामले, मध्य प्रदेश से 179 मामले, केरल से 133 मामले, जम्मू और कश्मीर से 122 मामले, पंजाब से भी 122 मामले और झारखंड से 108 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 80 मामले, बिहार से 79 मामले, मणिपुर से 64 मामले, उत्तराखंड से 43 मामले, त्रिपुरा से 35 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 20 मामले, हिमाचल प्रदेश से 17 मामले, नागालैंड से 10 मामले, सिक्किम से 8 मामले, चंडीगढ़ से 2 मामले और एक-एक नया मामला लद्दाख, मिज़ोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 3 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं जिनमे - गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा यानि 445 मरीज़ों की मौत के मामले दर्ज किये गये है। इससे पहले 17 जून को 2003 मौत के मामले दर्ज किये गए थे लेकिन जिनमे इनमे से 1,672 मौत के मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में संदिग्ध मौत के मामलों की पुनः जांच करने पर पाए गए थे। बीते दिन सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत के मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दर्ज किये गये है। इनमे से महाराष्ट्र में 186 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 63 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 53 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 43 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 12 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, पंजाब, पुडुचेरी और बिहार में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bose
    प्रबीर पुरकायस्थ
    मोदी सरकार और नेताजी को होलोग्राम में बदलना
    28 Jan 2022
    बोस की सच्ची विरासत को उनकी होलोग्राफिक छवि के साथ खत्म कर देना : बिना किसी सार और तत्व के प्रकाश तथा परछाइयों का खेल। यह लगातार मोदी सरकार की वास्तविक विरासत बनती जा रही है!
  • Taliban
    एम. के. भद्रकुमार
    पश्चिम ने तालिबान का सहयोजन किया 
    28 Jan 2022
    अफगानिस्तान में हो रही घटनाओं पर प्रतिबिंबों की श्रंखला में इस बार के लेख में इंगित  किया गया है कि कैसे पश्चिमी राजनयिकों और तालिबान अधिकारियों के एक कोर ग्रुप के बीच ओस्लो में हुए तीन दिवसीय…
  • up elections
    महेश कुमार
    यूपी चुनाव: पश्चिमी यूपी के लोग क्यों भाजपा को हराना चाहते हैं?
    28 Jan 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है और किसान आंदोलन का गढ़ है। चर्चा से तो लगता है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः योगी का दावा ग़लत, नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी
    28 Jan 2022
    सदन में कृषि मंत्री का लिखित जवाब और नेशनल सैंपल सर्वे दोनों ही बताते हैं कि यूपी के किसानों की आय में 2015-16 की अपेक्षा मात्र 3 रुपये मासिक की वृद्धि हुई है।
  • covid
    डॉ. ए.के. अरुण
    बजट 2022-23: कैसा होना चाहिए महामारी के दौर में स्वास्थ्य बजट
    28 Jan 2022
    कुछ अपवादों को छोड़ दें तो 85 फ़ीसद अस्पताल और उपचार केन्द्र धन के अभाव में महज़ ढाँचे के रूप में खड़े हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License